फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School bells rang; the buzz of activity returned after the summer holidays.

Shahjahanpur News: स्कूलों में बजी घंटी, गर्मी की छुट्टियों के बाद लौटी रौनक

Fri, 26 Jun 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
School bells rang; the buzz of activity returned after the summer holidays.
कंपाेजिट स्कूल अजीजगंज में कैरम खेलते बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। गर्मी की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालय खुल गए। स्कूलों में फिर चहल-पहल दिखाई देने लगी। पहले दिन कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। पढ़ाई के बजाय खेलकूद में ही सारा समय बीता। कई स्कूलों में बच्चे जल्दी घर चले गए।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय अजीजगंज में पहले दिन 67 पंजीकृत विद्यार्थियों में से केवल 12 बच्चे ही विद्यालय पहुंचे। गर्मी के कारण बच्चों की संख्या कम रही। प्रधानाध्यापक मोहम्मद अतहर ने बच्चों को स्कूल लाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस बीच बच्चों ने कैरम खेलकर आनंद लिया।
विज्ञापन

सिंधौली विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तेरा में 152 पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष 81 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो 50 प्रतिशत से कुछ अधिक रही। प्रधानाध्यापक सरताज अली ने घर-घर जाकर जनसंपर्क कर बच्चों को बुलाया, तब इतने बच्चे पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के अवकाश के बाद शनिवार से जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती में 160 पंजीकृत विद्यार्थियों के मुकाबले 64 बच्चे विद्यालय पहुंचे। भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल अटसलिया में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। दूसरी ओर बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कंपाेजिट स्कूल अजीजगंज में कैरम खेलते बच्चे। संवाद

कंपाेजिट स्कूल अजीजगंज में कैरम खेलते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed