फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sardi

सर्दी ने ढाया कहर, घरों में दुबके लोग

Sun, 28 Dec 2014 12:40 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sun, 28 Dec 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
sardi
शीतलहर की वजह से सर्दी के तेवर पहले से ही सख्त है, लेकिन शनिवार को शीतलहर चलने, बादल छाने और कोहरा गिरने से गलन और बढ़ गया है। ठंडक की वजह से अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन में शीतलहर चलने, बादल छाने और कोहरा गिरने की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री घटकर 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक सबसे कम है। न्यूनतम तापमान कम होने की वजह से शुक्रवार रात को भी सर्दी काफी रही।
विज्ञापन

00
आज दिख सकते हैं सूर्यदेव
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव ने बताया कि शनिवार शाम को मौसम में बदलाव आने के संकेत मिले हैं। इस वजह से रविवार को धूप निकल सकती है।
00
सार्वजनिक स्थलों पर जलते रहे अलाव
शनिवार को दिन में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलते रहे। नगर पालिका परिषद और विद्या प्लाई एंड बोर्ड के द्वारा कई स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इससे लोगों को खासी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कोयला बना सहारा
गलन बढ़ने पर घरों और कार्यालयों में रूम हीटरों को खूब जलाया जा रहा है। वहीं, बिजली जाने पर लोगों ने कोयला जलाकर लोगों ने सर्दी से बचने का प्रयास किया। इससे कोयले की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ गई है।
00
कस्तूरबा स्कूल एवं विकलांग बच्चों के कैंप चार तक बंद
मुख्मंत्री अखिलेश यादव द्वारा स्कूलों को बंद करने के निर्देश के बाद भी जिले में एक्सलीरेटेड लर्निंग कैंपों (एएलसी) एवं कस्तूरबा विद्यालय चल रहे थे। जिसे डीएम ने शनिवार को चार जनवरी तक बंद कर दिया है। तिलहर क्षेत्र में कस्तूरबा बालिका विद्यालयों के बच्चों के अभिभावक अवकाश कराने की मांग वहां के एसडीएम से पहले ही कर चुके थे।
00
फोटो 03 में है  
‘आस’ ने शहीद उद्यान के बाहर बांटी चाय
शाहजहांपुर। आम आदमी संस्था ‘आस’ के पदाधिकारियों ने शहीद उद्यान के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को कुल्हड़ों में चाय पिलवाया। इस दौरान संस्था का उद्देश्य प्लास्टिक के गिलासों की जगह मिट्टी से बने हुए कुल्हड़ों का प्रयोग करने की अपील करना था।
इसके साथ ही ‘आस’ के कार्यकर्ताओं ने पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े के थैलों का प्रयोग करने की भी लोगों से अपील की। संस्था के इस प्रयास का नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर खां, एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, व्यापारी नेता चंद्रवीर गंगू, सतीश सर्राफ, पंकज वर्मा, सपा नेता धनंजय सिंह आदि लोगों ने समर्थन किया। चाय वितरण करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा, रामनरेश रस्तोगी, शब्बन अली, मोहम्मद आलिम, अजय राणा, अशोक खन्ना आदि शामिल रहे।
000
कंबल वितरित कराने की मांग
देवकली/बंडा। गांव नरायनपुर गंगा के भाजपा नेता अजय शुक्ला ने एसडीएम को पत्र देकर गरीब लोगों को कंबल वितरित कराए जाने की मांग की है। आरोप है कि प्रशासन से उपलब्ध कंबल को नगर के एक पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों को देकर खानापूर्ति कर ली गई है। जबकि गरीब लोगों को कंबल वितरण की जानकारी ही नहीं दी गई।
000
ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पुवायां। गलन भरी सर्दी के कारण शनिवार को पूरे दिन सूर्य देवता बादलों की ओट में छुपे बैठे रहे। पछुआ हवाओं के चलते बढ़ी सर्दी के कारण पारा बिल्कुल नीचे बैठ गया। इस कारण लोगों ने घरों में रहने में ही भलाई समझी। गर्म कपड़ों और मोबाइल रिचार्ज की दुकानों को छोड़कर शेष दुकानदारों के यहां सन्नाटा छाया रहा।

पशुपालकों को भी पशुओं को सर्दी से बचाने और चारे आदि की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से 31 स्थानों पर अलाव लगवाए गए। खुटार में भी नगर पंचायत की ओर से अलाव लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed