फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saraj Singh of Shahjahanpur who was martyred in terrorist attack in Poonch was married a year ago

यूपी: पुंछ में आतंकवादी हमले में शहीद हुए शाहजहांपुर के लाल सारज सिंह, एक वर्ष पहले हुई थी शादी

Mon, 11 Oct 2021 06:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 06:53 PM IST
सार

गांव बरीबरा के विचित्र सिंह के तीन बेटे गुरप्रीत सिंह, सुखबीर सिंह, सारज सिंह सेना में हैं। सुखबीर सिंह इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। सुखबीर सिंह ने बताया कि सेना की ओर से उनको सारज सिंह के शहीद होने की सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Saraj Singh of Shahjahanpur who was martyred in terrorist attack in Poonch was married a year ago
शाहजहांपुर के लाल सारज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सोमवार की सुबह हुए आतंकवादी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। शहीदों में शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गांव बरीबरा निवासी सारज सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन


गांव बरीबरा के विचित्र सिंह के तीन बेटे गुरप्रीत सिंह, सुखबीर सिंह, सारज सिंह सेना में हैं। सुखबीर सिंह इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। सुखबीर सिंह ने बताया कि सेना की ओर से उनको सारज सिंह के शहीद होने की सूचना दी गई है। शहीद का शव घर कब आएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन


सारज सिंह की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। पुंछ के पास सूरनकोट के चामरेर फॉरेस्ट एरिया में सेना के आतंक विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। यहां घुसपैठ कर आए आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे। इस एनकाउंटर के दौरान सारज सिंह के साथ तीन जवान और एक जेसीओ शहीद हो गए। सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed