{"_id":"623216582ab5894f2d6c94de","slug":"saraikayan-s-youth-drowned-in-ramganga-river-divers-are-looking-for-shahjahanpur-news-bly478432063","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा नदी में सरायकाइयां का युवक डूबा, गोताखोर तलाश रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा नदी में सरायकाइयां का युवक डूबा, गोताखोर तलाश रहे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी रामू मिर्जापुर स्थित कोलाघाट पुल के पास रामगंगा नदी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करवा रही है। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा था।
24 वर्षीय रामू अपने मोहल्ले के मृदुल कुमार के साथ बाइक से जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर में सचिन पुत्र ओमपाल सिंह के घर होली की गमी में आया था। जलालाबाद से वह सचिन को साथ लेकर कोलाघाट होकर फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौर में रिश्तेदार के यहां पहुंचे।
जलालाबाद निवासी सचिन व सरायकाइयां निवासी मृदुल ने बताया कि कुम्हरौर से वापस लौटते समय वह लोग कोलाघाट में रामगंगा नदी में नहाने को उतर गए। नहाते समय रामू गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चलने पर मृदुल ने मिर्जापुुर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारकर रामू की तलाश शुरू कराई। शाम साढ़े 7:00 बजे तक रामू का सुराग नहीं लगा था। पुलिस ने रामू के परिजन को सूचना दे दी है। परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए हैं।