{"_id":"5942cad04f1c1b4b178b45f7","slug":"sample-for-two-medical-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोर से लिए सैंपल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मेडिकल स्टोर से लिए सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला औषधि निरीक्षक देश बंधू विमल ने गुरुवार को दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर अधोमानक दवाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दवाइयों के बिल न मिलने पर उनके सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया।
जिला औषधि निरीक्षक शाम लगभग 4 बजे सरकारी अस्पताल के सामने शाहिद मेडिकल स्टोर पर पहुंचे यहां पर लगभग 1 घंटे तक सघन जांच की। इस दौरान उन्होंने कुछ दवाइयों के बिल न मिलने पर एक दवाई का सैंपल सील कर दिया। उसके बाद वह बाजार मौजमपुर स्थित राज मेडिकल स्टोर पर पहुंचे यहां पर भी उन्होंने अधोमानक दवाइयां चेक की। इस दुकान पर भी उन्होंने एक दवाई का सैंपल सील किया। जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि दोनों दुकानों से एक-एक सैंपल लिया गया है इसे जांच के लिए भेज दिया जाएगा बताया कि वह शीघ्र ही तिलहर में आकर दुकानों की सघन चेकिंग करेंगे।