{"_id":"65fc86965171585be5014374","slug":"samosa-10-and-food-plate-worth-rs-300-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-115470-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समोसा 10 और खाने की थाली 300 रुपये की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समोसा 10 और खाने की थाली 300 रुपये की
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के व्यय का लेखाजोखा रखने के लिए प्रशासन की ओर से रेट लिस्ट जारी की गई है। इसी के आधार पर प्रत्याशियों के चुनाव व्यय का ब्योरा तैयार किया जाएगा।
निर्वाचन व्यय दाखिल करने से पहले संबंधित रेट चार्ट नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण ने प्रशासन की ओर से सभी प्रत्याशियों को उपलब्ध कराया है। इसमें चुनाव प्रचार सामग्री से लेकर खानपान का व्यय शामिल है। सूची के आधार पर समोसा 10 रुपये, चाय 10 रुपये, पानी की बोतल 20 रुपये, लड्डू 10 रुपये, लंच पैकेट 50 रुपये, खाने की थाली की 300 सौ रुपये कीमत निर्धारित की गई है।
ट्यूबलाइट प्रतिदिन 10 रुपये, जग प्रतिदिन पांच रुपये, कूलर प्रतिदिन 200 रुपये, प्रति बल्ली 10 रुपये प्रतिदिन, पंखा प्रतिदिन 50 रुपये, कपड़े का झंडा 20 रुपये, प्रति टोपी पांच रुपये, अंगौछा 10 रुपये, स्टीकर 10 रुपये, कार का किराया प्रतिदिन 1303, तोरण निर्माण 500 रुपये, कुर्सी फाइवर प्रतिदिन 10 रुपये, बड़ी मेज 17 रुपये, मजदूर प्रतिदिन 500 रुपये, बाल्टी प्रतिदिन 10 रुपये के रेट पर रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा बैरियर, बैरिकेडिंग, कनात, बैनर फ्लैक्सी के रेट भी निर्धारित कर दिए गए हैं। होटल में कमरे का किराया 2290 से लेकर 750 रुपये तक जीएसटी के साथ होगा, कार्यालय का किराया नगर क्षेत्र में प्रति वर्ग मीटर 180 रुपये, होर्डिंग प्रति वर्ग मीटर 130 रुपये, रिक्शा मय लाउडस्पीकर आदि प्रति दिन 800 रुपये आदि खर्च शामिल हैं।