{"_id":"69e3f306ab6102a7f40d3cef","slug":"samadhan-diwas-nandlal-sits-on-dharna-after-three-years-of-no-hearing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170999-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : तीन साल से सुनवाई नहीं होने पर धरने पर बैठे नंदलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : तीन साल से सुनवाई नहीं होने पर धरने पर बैठे नंदलाल
विज्ञापन
समाधान दिवस में मोबाइल पर आईपीएल मैच की झलकियां देखते खुटार के थाना प्रभारी। संवाद
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। जन समस्याओं के निस्तारण को माह में दो बार तहसील मुख्यालयों पर होने वाले समाधान दिवस के आयोजन महज रस्म अदायगी तक सीमित हैं। इसका प्रमाण शनिवार को तहसीलों में हुए समाधान दिवसों में तमाम मामले लंबित रह जाने से मिला।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आईजीआरएस शिकायतों को गलत तरीके से स्पेशल क्लोज किए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 45 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने चार लोगों को राशनकार्ड वितरित किए। एसपी सौरभ दीक्षित भी मौजूद रहे।
जलालाबाद। एसडीएम प्रभात राय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 18 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन मौके पर केवल एक का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान आवासीय जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे फरीदापुर निवासी बाबा वेषधारी नंद लाल सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
उन्होंंने बताया कि गांव में उनकी आवासीय भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। तीन साल से इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद वहां पहुंचे राजस्व कर्मियों ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया तो नंदलाल ने धरना खत्म कर दिया।
तिलहर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम जीत सिंह राय और एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण के समक्ष कुल 38 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से केवल पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो सका। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में महामंत्री राहुल देव सागर, जय ओम गंगवार आदि वकील एसडीएम से मिले और उन्हें पत्र देकर डिजिटल हस्ताक्षर की डिवाइस चोरी होने के मामले में वकील राजवीर यादव के खिलाफ बिना किसी साक्ष्य के दर्ज की गई रिपोर्ट रद्द किए जाने की मांग की।
समाधान दिवस से गैर हाजिर रहे 12 अधिकारियों और कर्मचारियों पर एसडीएम ने कार्रवाई की संस्तुति की। कलान तहसील परिसर में एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने विभिन्न विभागों से संबंधित 20 शिकायतों की सुनवाई की।
-- -
आईपीएल देखने में व्यस्त दिखे खुटार थाना प्रभारी
खुटार। समाधान दिवस में एसडीएम सदानंद सरोज सहित अन्य अधिकारी प्रार्थनापत्रों पर कार्रवाई में व्यस्त रहे, लेकिन खुटार के थाना प्रभारी इस दौरान आईपीएल की झलकियां देखते रहे।
शनिवार को पुवायां तहसील में समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी के मोबाइल पर आईपीएल देखने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक थाना प्रभारी शिकायत पर पीड़ित से बात कर रहे हैं, लेकिन खुटार थाना प्रभारी के मोबाइल पर आईपीएल मैच की झलकियां चल रही हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि अधिकारी समाधान दिवस के प्रार्थनापत्रों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, इस कारण लोगाें को बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि इस तरह की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा। संवाद

समाधान दिवस में मोबाइल पर आईपीएल मैच की झलकियां देखते खुटार के थाना प्रभारी। संवाद- फोटो : Archive