फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Salary of two in-charge principals stopped

रसोइया चयन में मनमानी करने पर बीएसए ने दो इंचार्ज प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Sat, 28 May 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Salary of two in-charge principals stopped
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में रसोइया चयन में मनमानी करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो प्राथमिक विद्यालयों की प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। बीएसए ने शासनादेश का उल्लंघन करने और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

बीएसए सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय भुड़िया में राम किशोरी द्वारा रसोइया पद की पात्रता पूरी करने के बाद भी उनका चयन नहीं किया गया। जबकि गुड्डी देवी व मायादेवी का चयन हो गया। शिकायत आने के बाद जांच कराने पर शासनादेश की अवहेलना पाए जाने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलेश यादव का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर भिढ़ाई की प्रभारी प्रधानाध्यापक को रसोइया ऊषा देवी को हटाने की स्थिति स्पष्ट करने के लिए निर्देश दिए गए। उत्तर संतोषजनक नहीं मिलने पर वैशाली का मई माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया। बीएसए ने बताया कि दोनों ही प्रभारी प्रधानाध्यापकों से दो दिन के अंदर रसोइया चयन का प्रस्ताव कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएसए ने कहा कि रसोइया चयन में मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed