फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Salary discrepancies protest Raging in tubewell employee

वेतन विसंगतियों के विरोध में भड़के नलकूप कर्मचारी

Tue, 17 Mar 2015 12:50 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Salary discrepancies protest Raging in tubewell employee
ट्यूबवेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन से संबद्घ नलकूप कर्मचारियों ने शासन स्तर पर वेतन विसंगतियों के निस्तारण सहित अन्य लंबित मांगों के बारे में कोई निर्णय नहीं किए जाने के विरोध मे सोमवार को प्रांतीय आह्वान पर बाईबाग स्थित नलकूप खंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंता के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने बांहों पर काली पट्टियां बांधकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि बीते साल 28 दिसंबर को 18 सूत्री मांगपत्र पर सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंता ने प्रांतीय नेतृत्व से वार्ता करके कई मांगों पर सहमति दी, लेकिन इस बावत सात जनवरी को जो कार्यवृत्त जारी हुआ, वह कर्मचारियों को गुमराह करने वाला निकला।
विज्ञापन

ज्ञापन में नलकूप मिस्त्रियों के वेतनमान में संशोधन करने की मांग का प्रमुखता से उल्लेख करते हुए कहा गया कि इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने पर एसोसिएशन की ओर से 20 मार्च को बरेली के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन होगा और 25 मार्च को विभाग के भी तकनीकी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में अशोक यादव, महेंद्र पाल सिंह, अखिलेश कुमार, रघुराज गंगवार, अरविंद प्रभाकर, अरविंद आर्य, अशोक कुमार, वेद प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed