{"_id":"6a625256f5c1940e2b0fa1f0","slug":"salaries-and-honoraria-of-staff-from-52-schools-found-closed-have-been-withheld-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179829-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंद मिले 52 स्कूलों के कार्मिकों का वेतन और मानदेय रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंद मिले 52 स्कूलों के कार्मिकों का वेतन और मानदेय रोका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रेरणा पोर्टल पर बंद मिले परिषदीय विद्यालयों के कार्मिकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विद्यालय बंद मिलने के बाद स्टाफ के स्पष्टीकरण नहीं देने पर वेतन व मानदेय रोक दिया है। इसी तरह 47 अन्य कर्मियों का वेतन भी रोका है।
जुलाई महीने में बीएसए, बीईओ के निरीक्षण के दौरान कटरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बैबहा, कलान के कंपोजिट विद्यालय पंखा नगला, कलान के प्राथमिक विद्यालय देवहरा और प्राथमिक विद्यालय भर्रार्मी तथा ददरौल के प्राथमिक विद्यालय खिरिया उदैत बंद मिले थे। इन विद्यालयों में तैनात कर्मचारियों से जवाब मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।
इसके अलावा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से जुलाई माह में 47 शिक्षक और अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी गैरहाजिर पाए गए। इन्होंने भी तय समय पर स्पष्टीकरण नहीं दिया। बीएसए ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी का अनुपस्थित दिवस का वेतन और मानदेय अवरुद्ध कर दिया है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। बिना सूचना अनुपस्थित रहने या विद्यालय बंद मिलने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर उपस्थिति शत-प्रतिशत की जाए।