{"_id":"598b0df14f1c1b477d8b47b3","slug":"safai-karmi-on-strike-in-jalalabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने मांगों का निस्तारण न होने पर बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने पालिका गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि इस आंदोलन में संविदा कर्मी शामिल नहीं हुए। इसके बाद भी सफाई कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ और पहले ही दिन नगर में कई जगहों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए।
विज्ञापन
उप्र सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव प्रेमप्रकाश वाल्मीकि की अगुवाई में शुरू हुए इस आंदोलन में नियमित और ठेका प्रथा के तहत काम करने वाले करीब 60 कर्मचारियों ने भाग लिया। आंदोलनरत सफाईकर्मी भैयालाल, वेदराम, सुनील, अमित आशीष आदि ने बताया कि ठेके के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को पालिका प्रशासन शासनादेश के अनुरूप भुगतान नहीं दे रहा है। साथ ही उन लोगों को तीन महीने से मानदेय भी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा नियमित कर्मचारियों द्वारा जब अपना पीएफ निकाला जाता है तो किश्त के नाम पर मनमाने तरीके से रुपये की कटौती की जाती है। संविदा कर्मियों की भी पीएफ कटौती की जा रही है जबकि शासनादेश के अनुसार यह गलत है। पालिका प्रशासन सफाई कर्मिर्यो को वर्दी भी मुहैया नहीं करा रहा है। सफाई कर्मियों के अनुसार इन्ही मांगों को निस्तारित कराए जाने के लिए उन लोगों ने 20 जुलाई को ईओ डीएम वर्मा और 27 जुलाई को एसडीएम सत्यप्रिय सिंह को ज्ञापन दिए थे। आरोप है कि उन अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के निस्तारण में कोई रुचि नहीं ली गई। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगो को निस्तारित नहीं किया जाता वह लोग हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन