{"_id":"6a89f655da803cc01e091153","slug":"sadhus-body-found-hanging-from-a-banyan-tree-at-the-ashram-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-182421-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आश्रम में बरगद के पेड़ से फंदे से लटका मिला साधु का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आश्रम में बरगद के पेड़ से फंदे से लटका मिला साधु का शव
विज्ञापन
रामकुमार दास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के पिपरौला गांव स्थित सरजू मां आश्रम में रह रहे साधु रामकुमार दास (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार रात उनका शव आश्रम परिसर में बरगद के पेड़ से अंगोछे के फंदे से लटका मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
परिजनों के अनुसार, रामकुमार दास पत्नी और तीन बच्चों के साथ आश्रम में ही रहते थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे आश्रम परिसर में उनका शव बरगद के पेड़ से लटका मिला। गले में अंगोछे का फंदा पड़ा था। शव देखकर पत्नी, बेटे सुनील, अनिल और बेटी रामा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। परिजनों ने बताया कि परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2017 में रामकुमार के एक भाई की मौत हो गई थी। दूसरे भाई की करीब 20 वर्ष पूर्व हादसे में जान चली गई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच की जाएगी।