फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ryan rainbow colors performed in children

रॉयन में बच्चों ने बिखेरी सतरंगी छटा

Fri, 27 Mar 2015 11:21 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 27 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ryan rainbow colors performed in children
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘विंग्स ऑफ फ्रीडम’ दिवस के रूप में मनाया गया। इससे पूर्व ‘मांटेसरी ग्रेजुएशन सेरेमनी’ के अंतर्गत भी बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ ही बहुत रोचक रहा। बाइबिल के पाठ के बाद बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, मलयालम, संस्कृत आदि भाषाओं में अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। इसके पश्चात एक्सप्रेशन ऑफ ज्वॉय, कोरियन नृत्य, वंदेमातरम समेत अन्य प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। नृत्य के लिए अनुष्का गुप्ता तथा गायन के लिए विदुषी राज भदौरिया, के अलावा अन्य मेधावियों में अक्षिता अग्रवाल, मानस अग्रवाल आदि को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच में रॉयन अवार्ड भी दिए गए।
विज्ञापन

इससे पहले के सत्र में मांटेसरी ग्रेजुएशन कार्यक्रम धूूमधाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मुख्य अतिथ एसपी आरपीएस यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, रॉयन स्कूल मयूर बिहार, दिल्ली की प्रधानाचार्य सुलोचना आदि अतिथियों ने नन्हें-मुन्नों को डिग्रियां प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सर्वज्ञ त्रिपाठी को रॉयन प्रिंस, श्रेया सिंह को रॉयन प्रिंसेस, आरब गुप्ता, अभिनव, आवन्या, हसनैन आदि बच्चें को विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि एसपी यादव, श्रीराम कॉलेज दिल्ली के ईडी मुथुजोथी, कर्नल आईपी सिंह, सीएफओ सिंह, रिलायंस के परमेश्वरम, मेजर वैश्य आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर आभार जताया। नवनीत कौर, रूपाली चौहान, मेघना मेहदीरत्ता और इरम खान के संचालन में हुए समारोह की व्यवस्था में सुशील कुमार, दिव्यांशु, रोहित, इजहार, अभिषेक, स्तुति, फरहा, वंदना, जूही, संतोष आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed