{"_id":"58f117654f1c1bc342cf7f10","slug":"rural-area-can-not-get-18-hours-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र को नहीं मिल सकी 18 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र को नहीं मिल सकी 18 घंटे बिजली
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली सप्लाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान का जिले में असर नहीं दिख रहा है। आलम यह है कि शहर में शुक्रवार को पूरे दिन ट्रिपिंग होती रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार से जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों को 20 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं।
जलालाबाद को मिली 14 घंटे बिजली
जलालाबाद में बिजली सप्लाई का शेड्यूल सुबह 8:30 से रात 10:30 बजे तक और रात एक बजे से सुबह 7:30 बजे तक का निर्धारित है लेकिन सप्लाई कब गुल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। गुरुवार को रातभर बिजली गुल रही। दिन में भी कई घंटे कटौती हुई। शाम के वक्त कई बार की ट्रिपिंग होती रही। इस तरह बमुश्किल 14 घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। यही हाल ग्रामीण इलाके में दी जाने वाली सप्लाई का है। इस संबंध में एसएसओ हरीश कुमार ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के वक्त कंट्रोल रूम से अतिरिक्त कटौती कर ली जाती है। कभी मेन लाइन में फाल्ट और अन्य किसी गड़बड़ी से सप्लाई ठप हो जाती है।
पुवायां को सिर्फ पांच घंटे ही सप्लाई मिली
पुवायां तहसील मुख्यालय पर करीब 18 घंटे सप्लाई मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कटौती जारी रही। इधर, कुर्रिया कलां क्षेत्र के कई गांवों को फत्तेपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई दी जा रही है। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद इस क्षेत्र में पांच से छह घंटे ही सप्लाई दी जा रही है, जबकि पहले 16 से 18 घंटे सप्लाई मिलती थी। रात एक बजे से सुबह छह बजे तक ही सप्लाई मिलने से लोग गर्मी में परेशान हैं। जेई एसके मिश्र ने बताया की दिन में हवा चलने से तार टूटने की घटनाएं होने से गेहूं की फसल में आग लग जाती है। इसी वजह से दिन में बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
ओटीएस योजना आज से लागू
बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शनिवार से लागू हो जाएगी। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता शहर विवेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया घरेलू और कामर्शियल उपभोक्ताओं को आवेदन के साथ एक हजार रुपये जमा कर इस योजना का लाभ 31 मई तक और इंडस्ट्रीयल कनेक्शन धारकों को आवेदन के साथ पांच हजार रुपये 15 मई तक जमा करना होगा। इस योजना में घरेलू और कामर्शियल उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत व इंडस्ट्रीयल उपभोक्ताओं को पचास फीसदी सरचार्ज में छूट का प्रवधान है।
इंसेट
जिले में शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई दी जा रही है। शहर में कोई लोकल फाल्ट हो सकता है लेकिन संज्ञान में नहीं आया। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा में तारों के टकराने से चिनगारी गिरती जिससे फसल में आग लगने की घटनाओं के मद्देनजर वहां की बिजली दिन में बंद करा दी जाती है।
-आरके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता