फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RTO office of RI indecency

आरटीओ कार्यालय में आरआई से से अभद्रता

Thu, 28 Jan 2016 12:36 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 28 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

 आरटीओ कार्यालय में सोमवार को एक युवक ने आरआई के चैंबर में

विज्ञापन
घुसकर गाली-गलौज की। इसकी शिकायत पर बुधवार को पुलिस मामले की जांच करने पहुंची। पुलिस को देखकर परिसर में बैठे दलालों में भगदड़ मच गई।

थाने में दी तहरीर में आरआई आरबी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति उनके चैंबर में घुस आया और बगैर कागजों के लाइसेंस बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वह युवक गाली-गलौज करने पर अमादा हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठी हो गई। आरोपी युवक धमकी देता हुआ चला गया। इस मामले में पुलिस ने कार्यालय में मौजूद कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस के पहुंचने के बाद कार्यालय में कामकाज ठप हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के बारे में कई लोगों से जानकारी करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed