फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rsulpur Akrra in school Ritualistic test

अकर्रा रसूलपुर स्कूल में हुई परीक्षा की रस्म अदायगी

Tue, 17 Mar 2015 12:52 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rsulpur Akrra in school Ritualistic test
ददरौल ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल अकर्रा रसूलपुर में सोमवार को वार्षिक परीक्षा का पहला दिन रस्म अदायगी तक सीमित रहा। पहली पाली में विद्यालय में नाममात्र के बच्चे ही परीक्षा देने पहुंचे। दूसरी पाली में एक भी बच्चा परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचा। बच्चों ने सोमवार को भी मिड डे मील नहीं खाया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में नामांकित 326 बच्चों में से 29 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 323 में 17 बच्चे ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। अधिकांश बच्चों ने उत्तर पुस्तिकाओं पर कुछ भी नहीं लिखा। दूसरी पाली में परीक्षा देने कोई भी बच्चा नहीं आया। प्राइमरी स्कूल के शिक्षक कृष्ण कुमार, गीता वर्मा, अपर्णा तथा जूनियर स्कूल के शिक्षक हरजीत रानी, मोहम्मद दानिश, प्रीति और सौम्या ने यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव को दी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह ही बीएसए राजेश वर्मा विद्यालय पहुंच गए और रसोइयों को छात्र-छात्राओं को बुलाने के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने बीएसए से कहा कि मॉडल स्कूल यहीं बनना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो गांव का कोई बच्चा स्कूल नहीं जाएगा। गांव के लोगों में बीएसए के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है। ग्रामीणाें का कहना है कि वे लोग प्रधानाध्यापक मुदित सेठ और मॉडल स्कूल दोनों को गांव के स्कूल में ही रखा जाए। भगवान राव और एनपीआरसी रूफिया खान ने अभिभावकों से बच्चों को परीक्षा में भेजने का आग्रह किया, लेकिन फिर भी छात्र संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा ने कहा कि जिन विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई है, उनको एक मौका और दिया जाएगा। बच्चों को बुलाया गया था और परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed