फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rss programme

खुटार में आरएसएस का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न

Mon, 18 Oct 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
rss programme
खुटार में आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रदर्शन करते स्वयं सेवक - फोटो : POWAYAN
पुवायां। खुटार के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में चल रहे आरएसएस के सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र में प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों ने सूर्य नमस्कार, योग का प्रदर्शन किया। जिला कार्यवाह नरेंद्र शुक्ला ने कहा कि इन सात दिनों में सभी स्वयं सेवकों ने जो भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उन स्मृतियों को संजोकर इसका सदुयोग करें।
विज्ञापन

विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा ने कहा कि आरएसएस का स्वयं सेवक समाज के प्रति सदा सकारात्मक सोच रखता है। प्राथमिक शिक्षा वर्ग में रोजाना संघ स्थान पर प्रार्थना के बाद शारीरिक शिक्षा, व्यायाम, खेल, बौद्धिक के साथ-साथ स्वयं सेवकों का व्यक्तित्व, कृतित्व, नेतृत्व, समझदारी, समर्पण का भाव और देश भक्ति की भावना की बात बताई गई।
विज्ञापन

खंड कार्यवाह सत्यनरायण शुक्ला, नगर कार्यवाह अवनीश मिश्र, मुख्य शिक्षक मोहन सिंह, नीरज मिश्र, हरिप्रसाद गंगवार, देवेश पांडे आदि मौजूद रहे। समापन सत्र मे शिक्षार्थियों को दिए गए प्रशिक्षण, योगासन, सूर्य नमस्कार, दंड प्रहार का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed