{"_id":"4f250373100a617379b306ce29c421ff","slug":"rss-disruptive-to-the-country-s-policies-zafaryab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस की नीतियां देश के लिए विघटनकारी: जफरयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस की नीतियां देश के लिए विघटनकारी: जफरयाब
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा।
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक और प्रदेश के अपर महाधिवक्ता जफरयाब जीलानी ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके विशुद्ध राजनीतिक स्वरूप भाजपा पर तीखे हमले बोले। उन्होंने आरएसएस पर शिक्षा का भगवाकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी नीतियां देश के लिए विघटनकारी हैं।
रविवार को मुस्लिम मूवमेंट की ओर से गांधी भवन सभागार में आयोजित सेमिनार में शिरकत के दौरान पत्रकारों से मुखातिब होकर जीलानी देश के मुसलमानों के प्रति मोदी सरकार के रवैये, मौजूदा सियासी हालातों में भाजपा की भूमिका समेत बाबरी मसले पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि आरएसएस की नीतियां न केवल समाज, बल्कि संविधान की व्यवस्थाओं के विपरीत हैं। शिक्षा का भगवाकर कर आरएसएस मुस्लिम तहजीब को नुकसान पहुंचाना चाहता है।
आरएसएस की राजनीतिक रणनीति एवं भारतीय मुसलमानों का भविष्य विषयक सेमीनार को संबोधित करते हुए जीलानी ने कहा कि आरएसएस अपनी कोशिशों में कामयाब रहा तो मुस्लिमों की अगली नस्लें अपनी असली पहचान भूलने लगेंगी। उन्होंने कहा कि इन हालातों का सामना करने के लिए धर्म निरपेक्ष ताकतों को एकजुट होना होगा और मुस्लिमों को भी अपनी माली और तालीमी तरक्की का खुद से वायदा करना होगा।
विज्ञापन
सैयद रिजवान अहमद की अध्यक्षता और परवेज अंसारी के संचालन में हुए सेमीनार में आबिद रजा, कमर आलम, सिद्धार्थ सिंह, गुलजार अहमद, अनस इकबाल, इम्तियाज वली खां, अशफाकउल्ला खां, वसीम अहमद, हाफिज रजा खां, अतहर बब्बू, पुन्नू खां आदि ने विचार व्यक्त किए। आयोजक मुस्लिम मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष जमील अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जीलानी का हुआ जोरदार स्वागत
कटरा। बरेली से लखनऊ की ओर जाते वक्त जीलानी का यहां जोरदार स्वागत किया गया। मोहल्ला बजरिया स्थित सपा नेता जमील अहमद के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने आरएसएस की गतिविधियों से सावधान रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग अयोध्या के बहाने ध्रुवीकरण को बढ़ावा देकर देश को सांप्रदायिकता की आग में झुलसाना चाहते हैं, लेकिन जब तक मामला कोर्ट में है तब तक कोई भी ताकत अयोध्या में विवादित स्थल पर एक ईंट भी नहीं लगवा सकती।