फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Route diversion due to Kanwar Yatra, vehicles move slowly on the highway

Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन, हाईवे पर धीमी गति से चले वाहन

Tue, 30 Jul 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Route diversion due to Kanwar Yatra, vehicles move slowly on the highway
जलालाबाद में कांवड़ यात्रा को देखते हुए वाहनों को रोकती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर अधिक संख्या में कांवड़ियाें के होने के कारण रूट डायवर्जन को सख्ती के साथ लागू किया गया। बरेली मोड़ से जलालाबाद की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहने के साथ हाईवे पर भी वाहनों को रोककर धीमी गति से गुजारा गया। इससे कटरा में जाम से लोगों को जूझना पड़ा। शाम को यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में सोमवार को विशेष सतर्कता बरती गई। बरेली में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने पर हाईवे पर वाहनों को जगह-जगह पर रोक दिया गया। फतेहगंज पूर्वी के बहगुल नदी के आगे से हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग तक वाहनों की गति थमने पर मीरानपुर कटरा में भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

कटरा पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को धीमी गति से पास कराया। शाम करीब छह बजे यातायात सामान्य हो सका। इधर, कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस पूरे दिन सक्रिय रही। सीओ यातायात अमित चौरसिया ने बरेली मोड़ पर खुद कैंप रखकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कटरा में कांवड़ यात्रा के चलते वाहनों को रोककर गुजारा गया। शाम में समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शाहजहांपुर मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश रहा प्रतिबंधित
जलालाबाद। गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर कोला मोड़ से लेकर कलक्टरगंज के बीच करीब तीन से चार किलोमीटर दूरी तक काफी भीड़ रही। कांवड़ियों की संख्या को देखकर सोमवार को शाहजहांपुर मार्ग पर बड़े वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। दोपहर एक से चार बजे तक कार आदि की आवाजाही भी बंद कर दी गई। दोपहर में डीएम व एसपी ने बरेली मोड़ से हुल्लापुर चौराहे तक कांवड़ रूट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


शनिवार और रविवार को रूट डायवर्जन के बाद भी सरकारी बसों को आने जाने की अनुमति रही, परंतु सोमवार को बरेली मोड़ से याकूबपुर तिराहे तक बड़े वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। दोपहर के समय कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस ने इस रूट पर कार आदि भी नहीं चलने दी। शाम पांच बजे कांवड़ियों की संख्या कम होने पर चार पहिया वाहनों को गुजारा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed