फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Route diversion crashes as crowds increase in markets

Shahjahanpur News: बाजाराें में भीड़ बढ़ते ही रूट डायवर्जन धड़ाम

Sun, 19 Oct 2025 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Route diversion crashes as crowds increase in markets
सदर बाजार में पंखी चौराहा से बिस्मिल पार्क मार्ग पर लगा लंबा जाम। संवाद
शाहजहांपुर। धनतेरस के मौके पर उमड़ने वाली भीड़ को जाम से बचाने के लिए चौक और सदर बाजार में रूट डायवर्जन करने के बावजूद लोग जाम से जूझते रहे। रूट डायवर्जन की व्यवस्था फेल हो गई। यातायात कर्मियों के नजर नहीं आने से लिंक मार्ग तक जाम होने से लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने धनतेरस को देखते हुए पंखी चौराहे से घंटाघर तक एकल मार्ग (वन-वे) व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत सुबह दस बजे से रात तक पंखी चौराहे से घंटाघर की ओर दो पहिया वाहनों को छोड़कर शेष को जाने की अनुमति नहीं थी। यातायात पुलिस अपनी व्यवस्था को बरकरार नहीं रख सकी।
विज्ञापन

दिन में दो बजे से लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ ही सदर क्षेत्र जाम से जूझने लगा। पंखी चौराहे पर बैरियर लगा दिया, लेकिन सिपाही दूर छांव में बैठकर ड्यूटी करते रहे। बैरियर के पास झाड़ू बेचने वाले ने दुकान सजा रखी थी। बिस्मिल पार्क से एसपी कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग की स्थिति भी काफी खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा, कार, स्कूली वैन, बाइकें तक फंसी रही। इन मार्गों पर लोग अपनी कार छोड़कर चले गए। इसके चलते भी जाम की स्थिति बनी रही। इसी तरह सदर बाजार से टाउन हॉल की ओर जाने वाला चौराहा भी भीड़ का दबाव नहीं सहन कर पाया। कारें, ई-रिक्शा फंसने से जाम लग गया। इसके चलते खरीदारी करने आने वालों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा।
इस दौरान यातायात पुलिस कहीं नजर नहीं आई। शाम होने पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। लोगों को जाम से जूझने के साथ ही बाजार जाना तक मुश्किल हो गया।
--
लाल इमली चौराहा समेत कई मार्गों पर रही विकट स्थिति
शनिवार को भीड़ बढ़ने पर लाल इमली चौराहा और निशात चौराहा वाला मार्ग जाम से जूझता रहा। कारों की अधिकता के चलते वाहन पास नहीं हो सके। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
--
संपूर्ण समाधान में पहुंचे डीएम-एसपी, फंसीं गाड़ियां
तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने पर अफसरों की गाड़ियां अधिक होने व धनतेरस की भीड़ के दबाव में जाम लग गया। अधिकारियों की वापसी के दौरान वह भी जाम में फंस गए। डीएम और एसपी की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं। इस दौरान यातायात कर्मी जाम खुलवाने की जद्दोजहद में लगे रहे।

-
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, जिससे किसी को दिक्कत नहीं आए।

- संजय कुमार, सीओ यातायात

सदर बाजार में पंखी चौराहा से बिस्मिल पार्क मार्ग पर लगा लंबा जाम। संवाद

सदर बाजार में पंखी चौराहा से बिस्मिल पार्क मार्ग पर लगा लंबा जाम। संवाद

सदर बाजार में पंखी चौराहा से बिस्मिल पार्क मार्ग पर लगा लंबा जाम। संवाद

सदर बाजार में पंखी चौराहा से बिस्मिल पार्क मार्ग पर लगा लंबा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed