फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rotavator drawn into a teenager 's death

रोटावेटर में फंसने से किशोर की मौत

Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांव पट्टी छज्जूपुर निवासी प्रेमपाल ने गांव के ही रामदास का खेत बंटाई पर लिया है। सोमवार को प्रेमपाल खेत पहुंचा और धान लगाने के लिए रामदास के ट्रैक्टर से पलेवा करने लगा। इस दौरान खेत में एक स्थान पर रोटावेटर फंस गया। प्रेमपाल का 15 वर्षीय पुत्र रजनीश रोटावेटर को निकालने लगा तो अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। इससे रजनीश रोटावेटर के नीचे आ गया और गंभीर घायल हो गया। प्रेमपाल और खेत पर मौजूद लोग रजनीश को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना प्रेमपाल के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रजनीश चार भाइयों में सबसे बड़ा था और गरीबी के चलते मेहनत मजदूरी कर रहे पिता की सहायता कर गुजर बसर में मदद करता था। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed