फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roshanlal Verma's tone changed after the measurement of illegal construction, photo with Union Minister went viral

बुलडोजर का खौफ : अवैध निर्माण की नाप के बाद बदले रोशनलाल वर्मा के सुर, केंद्रीय मंत्री के साथ फोटो वायरल

Wed, 20 Apr 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Roshanlal Verma's tone changed after the measurement of illegal construction, photo with Union Minister went viral
निगोही में एक अस्पताल के उद्घान के दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा समेत अन्य भाजपा नेताओं के सा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ भाजपा को छोड़कर सपा में जाने वाले तिलहर से विधायक रहे रोशन लाल वर्मा की जमीन की नापजोख होने के बाद उनके सुर बदले नजर आ रहे हैं। अब वह मुख्यमंत्री की न्यायप्रियता के गुण गाते दिख रहे हैं। विधायक से जुड़ी जमीनों की नापजोख होने के बाद बुलडोजर चलने का खौफ भी दिख रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा के अलावा अन्य भाजपा नेताओं के साथ उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी घर वापसी की अटकलें तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में हार के बाद रोशन लाल वर्मा के खिलाफ लोगों ने शिकायत करना शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक पर आरोप लगा कि थाने के सामने भव्य भवन के लिए जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया। लिहाजा, तिलहर की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नाप की। उस मामले का हल निकल नहीं पाया था कि सोमवार फिर से राजस्व टीम संडा स्थित कार्यालय भवन और दुकानों की नाप करने के लिए पहुंच गई। टीम को दक्षिण की दुकानें व बाउंड्री अवैध मिली। इससे पहले रोशन लाल वर्मा ने जिला मुख्यालय पर आकर डीएम से गुहार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने राजनीतिक द्वेषभाव के कारण निर्माण के ध्वस्त करने की कार्रवाई की बात की। डीएम ने आश्वासन देकर उन्हें वापस कर दिया। चुनाव से पहले भाजपा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जितिन प्रसाद पर तीखे जुबानी हमले करने वाले रोशन लाल वर्मा के सुर अब बदले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि सीएम के संज्ञान में मामला आने पर यह कार्रवाई नहीं होगी। इस बीच शाम को उनके केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा समेत स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ बैठे होने का फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी घर वापसी के कयास लगाने शुरू कर दिए। भाजपा नेताओं ने उनके साथ बैठे होने का विरोध किया। वहीं अन्य लोग घर वापसी के संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन लाल का भाजपा में प्रवेश है बंद
भाजपा में रोशन लाल वर्मा के लिए प्रवेश बंद है। पार्टी उनके बिना काफी आगे बढ़ गई। एक कार्यक्रम में रोशन लाल बिना बुलाए ही पहुंच गए थे। पहले वह भाजपा को चुनौती देते हैं। उनकी चुनौती को स्वीकार करते हुए दिखा दिया कि शिखर से धरातल तक कैसे लाया जाता है। द्वेषभाव से कार्रवाई की बात निराधार है। उन्होंने जमीनों पर कब्जा कर रखा है। उसकी जांच चल रही है। -अरुण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भाजपा
शादी या उद्घाटन में जाना गुनाह तो नहीं
निगोही कस्बे में एक अस्पताल के उद्घाटन में हम गए थे। यह तस्वीर वहीं की है। किसी शादी, उद्घाटन में जाना कोई गुनाह तो नहीं है। भाजपा में जाने की अभी कोई बात नहीं है। ये बात हमारे विरोधी कर रहे हैं। डीएम से हमने निष्पक्ष जांच की मांग की है। -रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक

-पूर्व विधायक के अवैध निर्माण के मामले की जांच चल रही है। इस मामले की आख्या एसडीएम को जाएगी। अभी हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है। -रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed