{"_id":"6232168a495ed865c7511fd6","slug":"roshanlal-said-misuse-of-power-mla-denied-shahjahanpur-news-bly4783276181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनलाल बोले-सत्ता का हो रहा दुरुपयोग, भाजपा विधायक ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनलाल बोले-सत्ता का हो रहा दुरुपयोग, भाजपा विधायक ने किया इनकार
विज्ञापन
तिलहर के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। पुलिस अधीक्षक ने निगोही थाने के 25 पुलिसकर्मियों को लाइन भेजने को सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया था, लेकिन राजनीतिक हलकों में लोग इसे मतगणना के दिन सपा और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हुए विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को भी चर्चाओं का बाजार गरम रहा। सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा ने सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक सलोना कुशवाहा ने इस मामले का उनसे जुड़े होने से इनकार किया है।
जिले की छह में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से निपटी, लेकिन तिलहर क्षेत्र अखाड़ा बना रहा। भाजपा और सपा समर्थक कई बार आमने-सामने आए। भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा और सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा निगोही में ही रहते हैं। इस वजह से कई बार दोनों के समर्थकों के बीच संघर्ष होता रहा। 14 फरवरी को फर्जी मतदान को लेकर विवाद हो गया था। भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने आरोप लगाया था कि सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा व उनके समर्थकों ने भाजपा नेता आकाश तिवारी की पिटाई की थी।
शाम को भाजपाइयों ने कार्रवाई न होने पर थाने का घेराव किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। बाद में थाने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा और उनके समर्थकों ने थाने की पुलिस पर सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा से मिले होने का आरोप लगाया था। आरोपों के बाद एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी को हटा दिया था। हालांकि इसके बाद भी सपा-भाजपा प्रत्याशी के बीच कड़वाहट कम नहीं हुई। दस मार्च को मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने तीन बार के विधायक रोशनलाल वर्मा को हरा दिया था।
विज्ञापन
परिणाम आने के तीन दिन में ही एसपी ने बड़े स्तर पर निगोही थाने के पुलिसकर्मियों को लाइन में आमद कराने का आदेश जारी कर दिया था। लंबे समय से निगोही थाने में तैनात पांच दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और 19 कांस्टेबल को पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी के आदेश के बाद पुलिस लाइन से चार सिपाहियों ने थाने पर आमद दर्ज करा दी है। हालांकि अभी निगोही थाने के पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस लाइन में हाजिरी नहीं दर्ज कराई है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि दो दिन में पुराना स्टाफ रिलीव कर दिया जाएगा। जबकि पुलिस लाइन से सिपाही और दरोगा को थाने में भेजा जाएगा।
मेरी कोठी पर हमला किया गया लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शासन-सत्ता का दबाव बनाकर कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण क्यों किया जा रहा है, इसकी पूरी जानकारी नहीं है लेकिन प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है।
रोशनलाल वर्मा, सपा प्रत्याशी
हमारे समर्थकों पर हुए हमले की एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। मामले में पुलिस अपना काम करेगी। पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
सलोना कुशवाहा, भाजपा विधायक

तिलहर की विधायक सलोना कुशवाहा ।- फोटो : SHAHJAHANPUR