{"_id":"200677fa21826a02dba704f2231017b7","slug":"rosa-s-engine-failure-in-sitapur-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर पैसेंजर का रोजा में इंजन फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर पैसेंजर का रोजा में इंजन फेल
शाहजहांपुर/रोजा।
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर डाउन लाइन पर जा रही सीतापुर पैसेंजर ट्रेन का इंजन रोजा में फेल हो गया। इससे ट्रेन को करीब पौने दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ा रखा गया। बाद में दूसरा इंजन लगाने पर ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन खड़ी रहने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
शुक्रवार को ट्रेन संख्या 55046 शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर को लेकर चालक राजकुमार द्वितीय शाम 03:10 बजे शहर के रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। शाम 03:25 बजे ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां से ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो पहले तो चालक ने इंजन को अटेंड किया। इंजन में इलेक्ट्रिक फॉल्ट आ गया था, जिससे ढूंढने में सीएलआई और लोको के कई रेल चालक लगे रहे, लेकिन इंजन का फॉल्ट पता नहीं किया जा सका। इससे ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को 05:05 बजे रवाना किया गया। पौने दो घंटे तक ट्रेन खड़े रहने से यात्री परेशान हो गए।