{"_id":"647f7f38f6e582443f03cc14","slug":"rosa-police-reached-near-absconding-accused-mustakim-may-be-arrested-today-shahjahanpur-news-c-4-1-175517-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फरार आरोपी मुस्तकीम के नजदीक पहुंचीं रोजा पुलिस, आज हो सकती है गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फरार आरोपी मुस्तकीम के नजदीक पहुंचीं रोजा पुलिस, आज हो सकती है गिरफ्तारी
Wed, 07 Jun 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सहमति संबंध में रह रही लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की मौत के मामले में फरार आरोपी मुस्तकीम की बुधवार को गिरफ्तारी हो सकती है। रोजा पुलिस उसके नजदीक पहुंच गई। युवती गैर संप्रदाय के युवक के साथ रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर निवासी मुस्तकीम के घर में ही किराये पर रहती थी।
युवती साउथ सिटी स्थित आंख के एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी। पुलिस के अनुसार, युवती खीरी के थाना उचौलिया के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी मोहम्मद नावेद के साथ सहमति संबंध में थी। 28 मई को गर्भपात की दवा की ओवरडोज से उसकी तबीयत बिगड़ने पर नावेद ने फरहाद के साथ उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। नावेद ने मेडिकल कॉलेज में उसे अपनी पत्नी जोया सिद्दीकी बताकर भर्ती कराया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर धर्मांतरण समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने नावेद और फरहाद को उसी दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरे आरोपी मुस्तकीम की तलाश चल रही थी। सीओ सदर अमित चौरसिया के अनुसार, मुस्तकीम की गिरफ्तारी बुधवार तक हो जाएगी।