फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rooms for children to be built in 14 police stations

Shahjahanpur News: 14 थानों में बच्चों के लिए बनेंगे कक्ष

Thu, 19 Jun 2025 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Rooms for children to be built in 14 police stations
शाहजहांपुर। जनपद के 14 थानाें में महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए शिशु गृह बनेगा। साथ ही पॉक्सो एक्ट या अन्य किसी मामले में थाने आने वाले बच्चों के लिए बाल मित्र केंद्र की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि थानों में जगह की उपलब्धता के हिसाब से कमरे बनाए जाएंगे। इसमें बच्चों के लिए पालने भी होंगे। भविष्य में सारे थानों में इसे लागू किया जाएगा। यौन उत्पीड़न से पीड़ित बच्चाें के लिए सदर थाने में बाल मित्र कक्ष की स्थापना की गई है। अब जनपद के 14 थानों में बच्चों के अनुकूल कमरे बनाने की तैयारी है। इसमें ड्यूटी करने वाली महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों को रुकने की व्यवस्था होगी। बच्चों के लिए पालने डलवाए जाएंगे, साथ ही झूले व खिलौनों का इंतजाम भी होगा। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ड्यूटी पर आने वाली महिला पुलिस कर्मियाें के बच्चों के लिए व्यवस्था अभी 14 थानों की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed