फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways bus service started on National Highway, small vehicles also passed with caution

Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर रोडवेज की बस सेवा शुरू, छोटे वाहनों को भी सावधानी से गुजारा

Sun, 14 Jul 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started on National Highway, small vehicles also passed with caution
बाढ़ के पानी से बरेली मोड़ पर कटा दिल्ली लखनऊ हाइवे। संवाद
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ का पानी कम होने के बाद शनिवार को दिल्ली-बरेली मार्ग की रोडवेज की बस सेवा भी शुरू कर दी गई। साथ ही छोटे वाहनों को सावधानी के साथ गुजारा गया। कांट-जलालाबाद, बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर भी वाहनों का संचालन शुरू करा दिया। फिलहाल फर्रुखाबाद और पलिया-गौरीफंटा मार्ग शुरू नहीं होने से यात्रियों के सामने संकट है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे हाईवे पर पानी आने के बाद वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। पानी का तेज बहाव होने से सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था। कांट-जलालाबाद मार्ग और बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर पानी आने से बरेली आने और जाने वाले सारे रास्ते बंद हो गए थे।
विज्ञापन

भयावह स्थिति को देखते हुए नेशनल हाईवे पर छोटे वाहनों और रोडवेज की बसों को जाने से रोक दिया गया था। बड़े वाहनों में ट्रक और लोडर ही नेशनल हाईवे से रुक-रुककर निकल पा रहे थे। मार्ग बंद होने से स्थिति विकराल हो गई थी। लोगों को अपने कार्य टालने पड़े थे। शनिवार को पानी कम होने के बाद रोडवेज की बसों का संचालन शुरू करा दिया गया। साथ ही छोटे वाहनाें को धीमी गति से सावधानीपूर्वक गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर कांट-जलालाबाद और पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर भी वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है।
-
फर्रुखाबाद और पलिया मार्ग अब भी बाधित
बाढ़ के पानी के कारण फर्रुखाबाद और पलिया-गौरीफंटा मार्ग अभी शुरू नहीं हो सका है। पलिया मार्ग पर 20 और फर्रुखाबाद मार्ग पर 33 रोडवेज बसों का संचालन होता है। बसें नहीं चलने से दोनों मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
-
रोडवेज की आय को झटका, रेलवे को फायदा
नेशनल हाईवे बंद होने के बाद रोडवेज की आय को दो दिन में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं रेलवे को फायदा हुआ है। रेलवे के अफसर बताते हैं कि सड़क मार्ग बंद होने से बरातें भी ट्रेनों से रवाना हुईं। इसके चलते बृहस्पतिवार को 4837 यात्रियों ने टिकट लेकर सफर किया। उनसे रेलवे को 511697 रुपये का राजस्व मिला है। शुक्रवार को टिकट खरीदने वालों की संख्या बढ़कर 6371 हो गई। रेलवे को 665288 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

-
रोडवेज की बसों को बरेली मोड़ से पुल से गुजारा जा रहा है। बसों के बंद होने से निगम को काफी नुकसान हुआ है। कुछ मार्ग पर अब भी संचालन शुरू नहीं हो सका है।
- आरएम पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
-
पानी कम होने पर बरेली मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया गया है। कई अन्य मार्ग से भी वाहन चलने लगे हैं। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी।
- अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed