फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways bus employees The station 's slogan

रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टेशन पर की नारेबाजी

Tue, 17 Mar 2015 12:51 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus employees The station 's slogan
वेतनमान में संशोधन और राज्य कर्मचारियों के समान अन्य भत्ते देने की मांग को लेकर आंदोलनरत रोडवेज कर्मचारियों ने विभागीय कर्मचारी परिषद के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को बस स्टेशन परिसर में नारेबजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर परिषद के शाखाध्यक्ष राजेश पांडेय ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन में एकजुटता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचरी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी दस मार्च से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को धरना स्थल पर हुई सभा में प्रांतीय प्रतिनिधि ओमकार सक्सेना ने आंदोलन की अगली रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि संगठन की केंद्रीय प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 19 मार्च को क्षेत्रीय कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। शाखा मंत्री राकेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि एकजुट संघर्ष जारी रखने से सफलता मिलकर रहेगी।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में परिषद के वरिष्ठ शाखा अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, आशुतोष मिश्र, कृपल सिंह, एके रस्तोगी, गौरव त्रिवेदी, आशुतोष शुक्ला, दीपक सक्सेना, अमित पांडेय, रंजीत कुमार, अनिल शुक्ला, अर्चना मिश्रा, नीता श्रीवास्तव, प्रदीप पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed