{"_id":"66f1f28771e8a8477c0641e4","slug":"roads-will-be-repaired-from-tomorrow-traders-strike-postponed-on-municipal-commissioners-promise-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-127699-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कल से ठीक होंगी सड़कें, नगर आयुक्त के वादे पर व्यापारियों का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कल से ठीक होंगी सड़कें, नगर आयुक्त के वादे पर व्यापारियों का धरना स्थगित
Tue, 24 Sep 2024 04:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र से वार्ता करते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन बिछाने के कारण सड़कों की दुर्दशा से परेशान व्यापारी सोमवार को एक बार फिर नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। नगर आयुक्त ने 25 सितंबर से सड़कों को ठीक कराने का उनसे वादा किया। इस पर व्यापार मंडल ने 27 और 30 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।
सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचे व्यापारी दरी बिछाकर बैठ गए। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने व्यापारी नेताओं को अपने कक्ष में बुला लिया। उनसे समस्या की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक शहर की टूटी-फूटी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए अब कोई ज्ञापन नहीं दिया जाएगा, हमें कार्य चाहिए। बोले कि व्यापारी इस बदहाली से त्रस्त हो चुके हैं। ग्राहकों के बाजार न आ पाने से व्यवसाय चौपट हो रहा है। जबकि, त्योहारों का समय आ गया है। इस नगर आयुक्त ने जल निगम के एक्सईएन कपिल एम. सिंह से सीवर लाइन डालने और सड़कों की मरम्मत कार्य को लेकर फोन पर वार्ता की और जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने व्यापारियों को 25 सितंबर से सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य शुरू हो जाने का भरोसा दिलाते हुए एक सप्ताह का समय मांगा। कहा कि शिथिलता बरते जाने पर पर दोबारा धरने पर बैठने के निर्णय में व्यापारियों का साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
गृह व जल कर में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी पर फिर से विचार किए जाने का भी नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया। व्यापारी नेताओं ने कहा, 30 सितंबर तक संतोषजनक कार्य न मिलने पर एक अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर धर्मपाल रैना, नाजिम खान, सुनील गुप्ता, राजीव गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, पुनीत रस्तोगी, मुकेश गुप्ता, जगदीश चंद्र, मनीष गुप्ता, मोहम्मद रफी मौजूद रहे।