फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads dug for convenience became the cause of trouble

सहूलियत के लिए खोदी गईं गलियां बढ़ा रहीं परेशानी

Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Roads dug for convenience became the cause of trouble
मोहल्ला गौहरपुरा में खंजरों वाली तकिया के पास वाली गली की खुदी सड़क - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अमृत योजना शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर सड़कें खोदी गईं हैं। इनको ठेकेदार द्वारा सही नहीं कराया गया। इससे लोगों को आने-जाने में समस्या होती है। ऊपर से हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में सीवर तथा पेयजल आपूर्ति के लिए सड़क को खोदकर उसके अंदर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस काम की शुरुआत एक साल पहले हुई थी, जबकि साल 2023 तक पूरा किया जाना है। कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारियों की मानें तो अब तक 30 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है। इसमें सड़क की खोदाई करके पाइप लाइन डालने का काम ज्यादा है, जोकि आगे भी जारी रहेगा। पाइप लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद लोगों के घरों में कनेक्शन देने का काम भी होगा। इसके लिए फिर से सड़क खोदी जाएगी।
विज्ञापन

टाउनहाल ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड खोदी
सीवर लाइन डालने के लिए वर्तमान में टाउनहाल ओवरब्रिज से रोडवेज और रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर करीब एक सप्ताह पहले खोदाई की गई थी। बताया जाता है कि खोदाई करके पाइप लाइन डाल दी गई है, लेकिन सड़क को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई गई। दिनभर धूल उड़ती रहती है तो गड्ढे में गाड़ियों का पहिया चला जाता है। इससे रात-दिन चलने वाले इस मार्ग पर वाहन चालकों और राहगीरों दोनों को परेशानी होनी है। रविवार को भी इस मार्ग पर यही हाल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने के बाद मरम्मत करना करना भूला ठेकेदार
मोहल्ला गौहरपुरा में खंजरों वाली तकिया के पास वाली गली में सीवर लाइन डालने के लिए 20 दिनों पूर्व खोदाई की गई थी। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। ठेकेदार की मनमानी के चलते पूरी गली की सड़क खुदी पड़ी है। आए दिन वाहन चालक एवं स्कूल जाने वाले बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। हाल ही में हुई बारिश में पूरी गली में कीचड़ हो गई है। इसके चलते आवागमन अवरुद्ध हो गया।
डेढ़ साल पहले खोदी गई सड़क अभी तक दे रही दर्द
मोहम्मद एमनजई जलालनगर में बर्फ खाने वाली रोड पर जनवरी 2021 में पाइप लाइन डाली गई थी। इसके लिए ठेकेदार ने सड़क खुदवाई थी। इस बीच पहले से पड़ी पाइप लाइन के कनेक्शन उखड़ गए और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। अभी भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन ठेकेदार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। रोजाना ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

अमृत योजना के तहत सीवर व पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने का काम शहरवासियों की सहूलियत के लिए किया जा रहा। विकास कार्य होने पर टूट-फूट होती है। जल निगम पूरा प्रयास कर रहा है, लोगों को परेशानी न हो। ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत करें। जहां नहीं हुई है, उसको भी करवा दिया जाएगा। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम

एमनजई जलालनगर में टुटी पड़ी गली की सड़क

एमनजई जलालनगर में टुटी पड़ी गली की सड़क- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed