फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road construction

नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू

Wed, 16 Sep 2020 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
road construction
तिलहर (शाहजहांपुर)। लंबे इंतजार के बाद नेशनल हाईवे पर गुजरने वाले लोगों की राह जल्द आसान होने की उम्मीद है। अमर उजाला में खबरें छपने के बाद ओवरब्रिजों का निर्माण के साथ मंगलवार से हॉट मिक्स प्लांट से पैचवर्क और सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरूआत तिलहर इलाके में हनुमान मंदिर से की गई है।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण करीब एक दशक पहले शुरू हुआ था। इसके निर्माण का ठेका ऐरा कंपनी को दिया गया था। दिल्ली से बरेली तक और लखनऊ से सीतापुर तक हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद ऐरा कंपनी संचालक हाईवे निर्माण कार्य छोड़कर चले गए। इस कारण करीब तीन साल तक निर्माण कार्य बंद रहा। तभी से बरेली-सीतापुर के बीच ओवरब्रिज अधूरे पड़े हैं। सड़क जगह-जगह टूटी हुई पड़ी है या गड्ढे हो गए हैं। अब बरेली सीतापुर के बीच हाईवे निर्माण का ठेका तिलहर की जगदीश शरण एंड कंपनी समेत तीन अलग-अलग फर्मों ने लिया है। करीब ढाई महीने पहले अधूरे पड़े ओवरब्रिजों का निर्माण दोबारा शुरू कर दिया गया था। अब सड़क का निर्माण भी शुरू हो गया है। मंगलवार को हाईवे पर तिलहर इलाके में कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के पास गड्ढों को भरने और कुछ सिंगल लेयर डालने का काम हॉटमिक्स प्लांट से किया गया है। हॉटमिक्स के चालक सुभाष ने बताया कि हाईवे पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा तमाम स्थानों पर डबल लेयर का काम होना बाकी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर हॉटमिक्स प्लांट से डबल लेयर डाली जा रही है और गड्ढों को भी भरा जा रहा है। प्रथम चरण में हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग से शाहजहांपुर तक सिंगल लेयर डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद दूसरे स्थान पर भी किया जाएगा। बताया कि जहां पर डबल लेयर पड़ी हुई है वहां पर अभी लेयर नहीं डाली जाएगी। जब ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा उसके बाद पूरी सड़क पर लेयर बिछाई जाएगी। ओवरब्रिज निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। बरेली से सीतापुर के बीच निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। इस काम में तेजी लाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उसी के आधार पर काम को तेज गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर गड्ढे और टूटी सड़क होने से बड़ी समस्या है। वाहनों का लोड भी ज्यादा है। इसको देखते हुए एनएचएआई को निर्माण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed