{"_id":"5f46b1488ebc3e4ad50e5061","slug":"road-condition-shahjahanpur-news-bly417601212","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल रोड पर जगह-जगह गड्ढे, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल रोड पर जगह-जगह गड्ढे, लग रहा जाम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्र के विकास मेें सड़कें अहम भूमिका निभाती हैं,लेकिन जिले में मीरानपुर कटरा, खुदागंज और निगोही ब्लाक को जोड़ने वाले मार्ग के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिए जाने से इसके किनारे स्थित सैकड़ों गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। करीब 34 किमी लंबे सिंगल लेन रोड पर जगह-जगह गड्ढों में भारी वाहन फंसने से जाम लग जाता है। कटरा से कमलापुर के बीच आठ किमी हिस्से में डामर की नई परत बिछाई जा चुकी है लेकिन कमलापुर से खुदागंज तक रोड खस्ताहाल पड़ा है। इसी तरह खुदागंज-निगोही के बीच 16 किमी की दूरी मेें सिर्फ आधी सड़क दोबारा बनाई गई है और रोड का बाकी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से उस पर चलना कठिन हो रहा है।
नेशनल हाईवे पर स्थित मीरानपुर कटरा का ब्लॉक मुख्यालय खुदागंज होने के कारण लोगों को अपने कामों के लिए खुदागंज जाना पड़ता है लेकिन दोनों कस्बों के बीच 16 किमी की दूरी में गड्ढे सुगम यातायात में बाधक बन रहे हैं। यह रोड कटरा से कमलापुर के बीच आठ किमी तक गड्ढे पाटकर समतल बनाया जा चुका है लेकिन कमलापुर से खुदागंज तक हर 50 कदम पर गड्ढे होने से बाकी सफर सजा से कम नहीं है। बता दें कि यह रोड लंबे समय से निजी परमिट के लिए स्वीकृत होने के कारण केवल सवारियां ढोने वाली प्राइवेट बसें और डग्गामार वाहन चलते हैं। हाल ही में क्षेत्रीय विधायक ने इस मार्ग पर खुदागंज से जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस सेवा शुरू कराई लेकिन कोरोना काल मेें यात्रियों का संकट पैदा होने पर क्षेत्रवासियों से यह सुविधा भी छिन गई।
कमलापुर के आगे फुटपाथ भी गायब
मीरानपुर कटरा। खुदागंज मार्ग पर कमलापुर से आगे सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ ऊंचे-नीचे होने से दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं। कमलापुर से थोड़ा आगे शारदा नहर की पुलिया के दोनों ओर सड़क की दुर्दशा हो गई है। उससे आगे गांव फतेहपुर के सामने गड्ढों से सड़क का एक हिस्सा गायब हो चुका है। करीब एक किमी आगे गांव अकबरपुर और अकबरिया में भी सड़क की दशा बेहद खराब है। गांव अकबरिया से खुदागंज तक सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है।
विज्ञापन
जर्जर मार्ग पर पलट चुके कई वाहन
खुदागंज। कटरा मार्ग कस्बा से गांव कमलापुर तक जगह-जगह गड्ढे होने से जर्जर हो चुका है। इस कारण वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने कुछ दिन पहले टेंडर स्वीकृत कर कटरा से कमलापुर तक रोड पर बजरी-कोलतार की एक परत बिछवाई लेकिन कस्बे से कमलापुर तक रोड को ऐसे ही छोड़ दिया। रोड के खराब हिस्से को सही न कराने से बरसात में पानी से भरे गड्ढों का चालक अंदाजा नहीं लगा पाते और गिरकर चोटिल हो जाते हैं। गत छह माह के दौरान गड्ढों, नालियों में फंसकर रोडवेज बस समेत कई वाहन पलट चुके हैं। क्षेत्र के गांव मकरंदापुर से पलिया दरोबस्त तक सड़क चलने लायक नहीं रही। यहां पर बारिश होने पर वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। संवाद
एक बरसात नहीं झेल सकी निगोही-खुदागंज की सड़क
निगोही। मानक के अनुसार काम न कराए जाने के कारण खुदागंज मार्ग पर पहली बारिश में ही बजरी-कोलतार की परत उखड़ने लगी है। रोड पर बने गड्ढों से आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं से लोग अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज के प्रयास से इस मार्ग का निर्माण किया गया था। मार्ग का लोकार्पण करने आईं पूर्व मंत्री कृष्णाराज ने मार्ग की खराब गुणवत्ता को देख ठेकेदार समेत लोनिवि के अभियंताओं को कड़ी लताड़ लगाई थी। उस वक्त गड्ढों पर किया गया पैचवर्क भी टिकाऊ साबित नहीं हो सका। मार्ग पर दुर्घटनाएं होना रोजमर्रा की बात हो गई है। संवाद
खुदागंज-कटरा मार्ग नेशनल हाईवे में शामिल हो चुका है। यह रोड कटरा से जलालाबाद-बिल्हौर से जोड़कर उसे हाईवे का अंग बना लिया गया है और अब इसका अनुरक्षण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बरेली इकाई को कराना है। निगोही-खुदागंज मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है और अभी केवल पुवायां-निगोही और निगोही-तिलहर मार्ग पर पूर्व स्वीकृत कार्य कराया जा रहा है।
-ओपी वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (प्रांतीय खंड)