{"_id":"621fc58cb72e682d49530072","slug":"rk-dixit-xi-team-was-the-winner-in-the-friendly-match-shahjahanpur-news-bly4771060115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री मैच में आरके दीक्षित इलेवन की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री मैच में आरके दीक्षित इलेवन की टीम रही विजेता
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मैत्री मैच की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परिवार की ओर से हथौड़ा स्थित जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैत्री मैच का आयोजन किया। इसमें आरके दीक्षित इलेवन की टीम विजेता रही।
चीफ मैनेजर एसबीआई आरबीओ-4 आरके दीक्षित इलेवन बनाम चीफ मैनेजर रंजीत इलेवन के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर आरके दीक्षित ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रंजीत की टीम की शुरुआत खराब रही। 26 रन पर ही पांच विकेट खो दिए। कप्तान रंजीत ने दबाव में 35 रन की कप्तानी पारी खेली। मलिक ने पिच पर उनका साथ दिया।
रंजीत इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 79 रन बना सकी। इसके जवाब में लक्ष्य हासिल करने उतरी आरके दीक्षित इलेवन की टीम के सलामी बल्लेबाज राहुल गिल व आलोक ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। बिना विकेट खोकर आठ ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ दी सीरीज हार्दिक, बेस्ट बॉलर हार्दिक, बेस्ट बल्लेबाज राहुल गिल रहे। विजेता और उपविजेता टीम को क्षेत्रीय प्रबंधक कौशल किशोर साहू व टाउन हॉल मुख्य शाखा प्रबंधक विनीत कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया।