फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   river flod

72 मिमी बरसात से फिर उफनाने लगीं नदियां, बैराजों से बढ़ा पानी

Sat, 18 Sep 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
river flod
शाहजहांपुर में शुक्रवार को सुबह लोधीपुर पुल के पास बारिश से उफनाई खन्नौत नदी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बुधवार देर रात से शुरू हुआ बूंदाबांदी का सिलसिला बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। इस दौरान 72 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। दिल्ली एनसीआर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई व्यापक वर्षा के कारण जिले से होकर बहने वाली नदियों में उफान फिर से बढ़ने लगा है। खन्नौत नदी बीते 24 घंटे के दौरान एक मीटर उफनाकर 143.40 मीटर पर पहुंच गई। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार रामगंगा का जलस्तर बीते दिन की तुलना में 16 सेमी कम हुआ है, लेकिन विभिन्न बैराजों से पानी की निकासी बढ़ने से रामगंगा में उफान आना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, कलान के भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर 11 सेमी बढ़कर 142.92 मीटर हो गया है और बाढ़ से तटवर्ती गांवों के रास्ते फिर से जलमग्न हो गए हैं। सिंचाई विभाग के अभियंताओं के अनुसार व्यापक वर्षा को देखते अगले दो-तीन दिन तक नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने का अनुमान है। बीते दो दिन के दौरान हुई झमाझम बारिश से सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा के खादर में बसी ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा आजाद नगर, इस्लामनगर और सीमावर्ती फर्रुखाबाद जिले के ग्राम कमथरी और चितार गंगा की बाढ़ से दोबारा घिरने लगे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर से गंगा की बाढ़ का पानी जलालाबाद-ढाई घाट और चौंरा-इस्लामनगर कमथरी मार्ग पर आ गया है। लोग अपने दुपहिया और चारपहिया वाहन रोड पर तेजी से बह रहे पानी के बीच से निकाल रहे हैं। इस्लामनगर निवासी मोहम्मद रफी व हाफिज मासूम अली, आजादनगर के सत्तार, इशहाक आदि ने बताया कि जिस तेजी से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उसे देखते शनिवार सुबह तक मजरा आजाद नगर, कमथरी और चितार चौतरफा बाढ़ से घिर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहर के समीप खन्नौत का पानी लोधीपुर में नवनिर्मित घाट की सीढ़ियों तक जा पहुंचा है। असामान्य रूप से बढ़े जलस्तर के कारण नदी के पेटे से बाहर निकल रही जलराशि इंदिरानगर कॉलोनी के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही है, क्योंकि दूसरे किनारे पर लोधीपुर की ओर नदी के डूब क्षेत्र को पाटकर वहां पक्के मकान, दुकानें आदि बन जाने से नदी को उधर बहाव के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है। हालांकि, अभी कॉलोनी से नदी का फासला करीब 50 मीटर है और किनारे के मकान ऊंचाई पर हैं, लेकिन रात में फिर बारिश हुई तो शनिवार तक खन्नौत कॉलोनी के पास दस्तक देने लगेगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से सिंचाई विभाग के लिपिक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि ड्यूनी डॉम से अतिरिक्त पानी की निकासी नहीं होने से गर्रा में पानी कम है, लेकिन बारिश होने पर गर्रा में भी पानी बढ़ जाएगा।

उन्होंने बताया कि नरौरा बैराज से शुक्रवार को भी 1.03 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी निकल रहा है। इसलिए अगले 24 घंटे तक गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने के संकेत हैं। इसी तरह खो, हरेली, किच्छा, रामनगर आदि बैराजों से पानी की निकासी लगातार बढ़ रही है। इसलिए शनिवार तक रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ेगा। फिलहाल, रामगंगा में मध्यम श्रेणी की बाढ़ का असर होने से परौर क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में अगले कुछ दिन तक भूमि कटान थमा रहेगा, लेकिन बाद में नदी उतार पर आने की दशा में नदी किनारे की कृषि भूमि को क्षति पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed