फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rising heat and humidity are creating conditions for rain.

Shahjahanpur News: गर्मी और उमस बढ़ने से बारिश के बन रहे आसार

Fri, 14 Aug 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rising heat and humidity are creating conditions for rain.
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। तापमान में वृद्धि होने और वायुदाब गिरने से बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब 12 मिलीबार गिरा हुआ है। तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने के साथ उमस का असर बढ़ गया है। दक्षिणी हवा चल रही। आर्द्रता 69 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। इससे बारिश होने के आसार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed