फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rising 53 -run defeat to Club India Club

राइजिंग क्लब ने भारत क्लब को 53 रनों से हराया

Thu, 16 Jun 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बाबा परशुराम सर्व कल्याण समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच के लिए युवा भारत क्लब और राइजिंग टीम के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें राइजिंग क्लब टीम 53 रन से विजयी घोषित की गई।पहले बल्लेबाजी करते हुए जलालाबाद राइजिंग स्टार क्लब ने निर्धारित 12 ओवरों में 108 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कस्बे के ही युवा भारत क्लब की टीम मात्र 55 रनों पर ही ढेर हो गई। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राइजिंग क्लब के आलराउंडर खिलाड़ी मोबीन को मैन ऑफ  दि मैच घोषित किया गया। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार फाइनल मैच 19 जून को खेला जायेगा। मैच की कमेंटरी रामू मिश्रा व रमन द्विवेदी ने की। इस दौरान आयोजक प्रदीप मिश्रा, राजीव द्विवेदी, सर्वेश दीक्षित, गुल्लू मिश्रा, ऋषभ समेत तमाम पदाधिकारी व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed