{"_id":"69f25f2fa89db2ad8f018b90","slug":"rifts-between-three-couples-resolved-at-the-counseling-center-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-171909-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों के मनमुटाव को किया गया दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों के मनमुटाव को किया गया दूर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों के बीच समझौता हो गया।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को साढ़े तीन साल हुए थे। दंपती में छोटी-छोटी घरेलू बातों पर विवाद हो रहा था। खुदागंज क्षेत्र के दंपती की शादी को छह साल हुए थे। डेढ़ माह से मायके में रह रही महिला का कहना था कि पति ने बिना बताए खाते से रुपये निकाल लिए। इस कारण उनका मनमुटाव हो गया था।
वहीं, तिलहर थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को डेढ़ साल ही हुए थे। एक सप्ताह से अपने मायके में रह रही महिला का कहना था कि पति उसके साथ मारपीट करता था। तीनों दंपतियों में समझौता कराकर केंद्र से ही विदा किया गया। इस मौके पर महिला आरक्षी चंद्रकांता, मोनिका कुमारी, आरक्षी साकेत मौजूद रहे। संवाद