फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Review the voter list and remove fake votes: Munqad Ali

मतदाता सूची का परीक्षण कर फर्जी वोटों को हटवाएं : मुनकाद अली

Mon, 19 Jan 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Review the voter list and remove fake votes: Munqad Ali
शाहजहांपुर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने एसआईआर अभियान को लेकर समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची का बूथ स्तर पर परीक्षण कराएं। कटे वोटों को जुड़वाने का कार्य करें, साथ ही फर्जी वोटों को सूची से हटाया जाए।
विज्ञापन

ददरौल विधानसभा के गांव मौजमपुर में बसपा की बैठक में पूर्व सांसद मुनकाद अली ने 15 जनवरी को बरेली में हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम को सफल बनाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पूर्व की तरह बसपा सरकार की नीतियों को बताएं।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। कहा कि अपराध से लेकर गरीबों का शोषण बढ़ रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। जनता से सिर्फ खोखले वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह से कहा कि संगठन में जहां कमियां हैं। उसे दुरुस्त किया जाए। सक्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दें और निष्क्रिय को पदों से हटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य प्रभारी बरेली मंडल राजवीर सिंह, अयोध्या प्रसाद गंगवार, रामसनेही गौतम, राजेश्वर सिंह, हरिराम कश्यप, अब्दुल सईद खां, सरदार परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed