{"_id":"674a1a6ae1d8c55a7703da34","slug":"revenue-inspector-accused-of-demanding-bribe-will-be-suspended-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-132248-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजस्व निरीक्षक पर रिश्वत मांगने का आरोप, होगा निलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजस्व निरीक्षक पर रिश्वत मांगने का आरोप, होगा निलंबन
Sat, 30 Nov 2024 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। जमीन की पैमाइश के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर डीएम ने पुवायां में तैनात राजस्व निरीक्षक मनोज सक्सेना को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व संबंधित मामले लंबित होने पर एसडीएम पुवायां संजय कुमार पांडेय और तहसीलदार अरुण सोनकर से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में शुक्रवार को जनसुनवाई की। इसमें उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को उन्होंने एक-एक व्यक्ति के पास जाकर सुना। संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुवायां तहसील के सिंधौली क्षेत्र के गांव सिसैया निवासी ध्रुव सिंह, महिपाल और जिलेदार खां ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक मनोज सक्सेना भूमि की पैमाइश के लिए रुपये की मांग कर रहे हैं। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व निरीक्षक को निलंबन के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि जो भी शिकायत निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारित नहीं करेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। राजस्व संबंधित मामले में ढिलाई बरते जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।