फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   reveiw meeting

निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई : जितेंद्र कुमार

Tue, 07 Sep 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
reveiw meeting
विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव/जनपद के नोडल अधिकारी जितेंद्र कु? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रमुख सचिव और जिला के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि सात परियोजनाएं ऐसी हैं जो लोकार्पण के लिए शेष हैं और छह परियोजनाएं पर्यटन विभाग की हैं जो गतिमान हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसी परियोजनाएं जो पूर्ण होने की अवस्था में हैं, उन्हें शासन की टाइम गाइडलाइन के अनुसार नवंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए। बस चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूर्ण कर लिया है और जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन के लिए तिलहर, पुवायां, रोजा आदि स्थानों का जिक्र करते हुए रूट निर्धारण करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। कहा है कि तहसील दिवस एवं थाना समाधान दिवस के अवसर पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नहरों की सफाई कराने के निर्देश दिए है। निराश्रित गोवंशों के लिए क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए है। पशुपालकों को सर्वाधिक निराश्रित गोवंशों प्रदेश में सबसे अधिक शाहजहांपुर में दिये जाने पर अधिकारियों की सराहना की है। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम आदि मौजूद रहे।
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए बनाएं कंट्रोल रूम
प्रमुख सचिव ने साफ-सफाई जल निकासी आदि के कार्यों को अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए है। कहा है कि कटे, फटे फल मार्केट में नहीं बिकने चाहिए। कहा है कि साफ-सफाई एवं डेंगू, मलेरिया आदि से पीड़ितों की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए।

हनुमत धाम में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया
नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने हनुमत धाम में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गति लाई जाए तथा निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय में पूरा किया जाए। निर्मार्णाधीन जिला सूचना कार्यालय/प्रेस क्लब के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने भू-तल पार्किंग के स्थान पर वर्षा का जल भरा मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed