फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired Army Havildar Sardar Kundan Singh passed away

Shahjahanpur News: सेना के सेवानिवृत्त हवलदार सरदार कुंदन सिंह का निधन

Tue, 24 Jun 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Retired Army Havildar Sardar Kundan Singh passed away
सेवानिवृत्त हवलदार सरदार कुंदन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
शाहजहांपुर। पाकिस्तान से दो बार युद्ध में शामिल हो चुके निगोही क्षेत्र के गांव हरपरा निवासी सेना के सेवानिवृत्त हवलदार सरदार कुंदन सिंह का मंगलवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वह लगभग 87 वर्ष के थे।
विज्ञापन


वह दो बार निगोही गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भी रहे। जीवन पर्यंत क्षेत्र में जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से समाजसेवी के रूप में उनकी ख्याति थी। उनके पुत्र गुरविंदर सिंह, दरबारा सिंह, विक्रम सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार से पूर्व शाहजहांपुर छावनी से आए 167 कुमायूं रेजिमेंट इन्फेंट्री ब्रिगेड के नायब सूबेदार दीपक सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिक के सम्मान में सलामी देते हुए पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन

गांव में ही शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सेना के अधिकारियों सहित विधायक सलोना कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा आदि तमाम लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शौर्य और साहस का पर्याय थे दिवंगत कुंदन सिंह
दिवंगत पूर्व सैनिक कुंदन सिंह अपने सेवाकाल में शौर्य और साहस का पर्याय थे। उन्होंने वर्ष 1965 व 1971 में भारत-पाकिस्तान की जंग में हिस्सा लेते हुए अपनी कोर की तरफ से अदम्य साहस का परिचय देकर दुश्मन को पराजित किया।


भारतीय सेना की ओर से उनको सैन्य सेवा मेडल, संग्राम मेडल, 25वें स्वाधीनता दिवस पर मेडल, नौ साल सेवा विस्तार मेडल, 20 वर्ष का लांग सेवा मेडल, रक्षा मेडल, समर सेवा मेडल, पश्चिमी स्टार मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed