{"_id":"6653b4e264447f9e59057bf4","slug":"restaurant-operator-who-illegally-provided-room-to-a-nurse-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-119389-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नर्स को अवैध रूप से कमरा उपलब्ध कराने वाले रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नर्स को अवैध रूप से कमरा उपलब्ध कराने वाले रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक। स्रोत: पुलिस
Link Copied
शाहजहांपुर। मोहल्ला चारखंभा में नर्स की गला दबाकर हत्या के मामले में शुभम और नर्स को कमरा उपलब्ध कराने वाले रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने शुभम के साथ हत्या की योजना बनाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पीलीभीत जिले के थाना गणेशपुर के एक गांव की युवती का शव चारखंभा के पास रेस्टोरेंट में पड़ा मिला था। उसकी गला कसकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश को शुरू की। शुभम ने अपने सौतेले भाई के मोबाइल फोन पर वीडियो व ऑडियो भेजकर नर्स से शादी करने में नाकाम रहने पर जान देने की बात कही थी। शनिवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला था। दूसरी ओर पुलिस ने कमरा उपलब्ध कराने वाले रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक कश्यप को गिरफ्तार कर पूछताछ की। बिना लाइसेंस के संचालित रेस्टोरेंट में कमरा उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि अभिषेक की युवक से पहले जान-पहचान थी। इसी के चलते वह युवती को लेकर आता रहता था। 23 मई को उसने बताया था कि युवती शादी करने का दबाव बना रही है। तब उसने मिलकर हत्या का प्लान बनाया था। साढ़े चार बजे युवती के आने पर तीसरी मंजिल पर पश्चिम दिशा में कमरा दिया था। शाम को पांच बजे वह रेस्टोरेंट से निकल कर चला गया। काफी देर नहीं आने पर कर्मचारी निखिल ने ऊपर जाकर देखा तो बाथरूम में युवती का शव पड़ा मिला था। तब अभिषेक ने शुभम के नंबर पर कॉल की। परन्तु फोन बंद था। आसपास देखने पर एक मोबाइल पड़ा मिला। उसकी स्क्रीन पर युवती का फोटो लगा था। उस मोबाइल को ईंटाें के नीचे छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।