फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Responsible for forgetting to correct the road after laying the pipeline

पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को सही करना भूल गए जिम्मेदार

Thu, 21 Apr 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Responsible for forgetting to correct the road after laying the pipeline
शाहजहांपुर के छाया कुआं के आगे खुदी पड़ी सड़क। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद भी शहर की सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा। आए दिन सड़कों को खोदकर डाल दिया जाता है। छायाकुआं से आगे से केरूगंज तक पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क के चलते क्षेत्रीय लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम में पाइप लाइन से रिसाव होने के कारण सड़क की स्थिति तालाब जैसी बन जाती है, साथ ही खुदी सड़क में वाहन फंसने से भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों कई जगहों पर कार्य कराया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर सीवर लाइन के लिए खोदाई चल रही है। वहीं कई जगह पर पानी की पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदकर डाल दी गई। इसी क्रम में छाया कुआं के आगे से एक सप्ताह पहले खोदाई को शुरू कराई गई थी। केरूगंज तक सड़क को खोदने के बाद पाइन लाइन डालते हुए गड्ढे को भर दिया गया, लेकिन उसे पूरी तरह से सही करना भूल गए। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क हादसों का सबब बन गया। इसमें बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। दूसरी तरफ वाहन भी आए दिन आकर फंस जाते हैं। वाहनों को फंसने पर उन्हें निकालने में काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी तरह सुबह और शाम में क्षेत्रीय लोगों की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। पाइप लाइन लीक होने के कारण पूरी सड़क तालाब बन जाती है। हजारों लीटर पानी बहकर नाले में चला जाता है। इसके बाद भी जिम्मेदारों सड़क को सही कराने के लिए तैयार नहीं है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि उनकी सड़क काफी बेहतर थी। उसे खोदने के बाद सही करने की अधिकारियों को फुर्सत नहीं मिली है, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के सामने भरता है पानी
सड़क खोदने के बाद सही नहीं कराई है। सुबह-शाम में जलापूर्ति होने पर पूरी सड़क तालाब बन जाती है। पाइप लाइन लीकेज होने के कारण काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ता है। दुकान पर ग्राहक ही नहीं आते हैं, जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। -हर्षित अग्रवाल
समस्या का समाधान कराया जाए
खोदी सड़क काफी बड़ी समस्या बन गई है। बच्चे घर से निकलने से डरते हैं। पानी भरा होने के कारण उनके कपड़े खराब होने का डर बना रहता है। कई दिन बीतने के बाद भी सड़क को सही करने की फुर्सत अधिकारियों को नहीं मिली है। इस संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। -आदित्य कुमार
फंस जाते हैं वाहन
शहर की सड़कें से दिक्कतें खत्म नहीं हो रही है। सड़कों की समस्या का समाधान कराया जाए, जिससे बेहतर यातायात मिल सकें। पाइप लाइन के नाम पर खोदी गई सड़क में वाहन फंस जाते हैं। उसे निकालने में काफी दिक्कतों से दो-चर होना पड़ता है। यह नजारा रोज ही देखने को मिलता है। -रजत कुमार
सड़क सही कराई जाए
हमारा छाया कुआं के आगे जाना-जाना लगा रहता है। उधर की सड़क जब से खोदी गई। तब से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। नियम के अनुसार, सड़क खोदने के बाद सही की जाए, उसके बाद आगे की सड़क को खोदकर डाला जाए। तभी लोगों को राहत मिलेगी। -अनवार

दो से तीन दिन में सही हो जाएंगी सड़कें
वर्तमान में जल निगम द्वारा सीवर लाइन और पेयजल लाइन को लेकर काम चल रहा है। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को सही कराने के लिए जल निगम को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रयास है कि दो से तीन दिन में सड़कों को दुरुस्त कराकर जनता को राहत दी जाए। -संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

शाहजहांपुर के छाया कुआं के पास खोदी गई सड़क में हो रहा जल का रिसाव । संवाद

शाहजहांपुर के छाया कुआं के पास खोदी गई सड़क में हो रहा जल का रिसाव । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed