{"_id":"6abff8532565c9da5e03a8e1","slug":"responsibilities-assigned-for-organizing-the-ramlila-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186399-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामलीला आयोजन के लिए सौंपी गईं जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामलीला आयोजन के लिए सौंपी गईं जिम्मेदारियां
विज्ञापन
वृंदावन गार्डन में समिति की बैठक में बोलते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला के आयोजन के लिए समिति ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंप दी हैं। शुक्रवार को कार्यवाहक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंघल के वृंदावन गाॅर्डन स्थित आवास पर हुई समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।
समिति के संरक्षक एवं वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि जिले की प्राचीन खिरनीबाग रामलीला का शुभारंभ आठ अक्तूबर को श्री गणेश शोभायात्रा और मंच पूजन के साथ होगा। नौ से 20 अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 11 बजे तक रामलीला का मंचन होगा।
21 अक्तूबर को राजगद्दी निकलेगी। राजगद्दी के लिए संयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव के साथ जेपीएस राठौर, सुरेंद्र सिंह सेठ, ऋषि कपूर, वेद प्रकाश मौर्य, विजय तुली, रोमी आनंद, सचिन बाथम, दिव्यांग सिंघल, आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
मेला स्थल की लाइट और साउंड व्यवस्था चंद्रशेखर खन्ना, राजीव कपूर और अजय अग्रवाल संभालेंगे। इसके अलावा भी अन्य जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।
बैठक में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, सुरेश सिंघल, शिल्पी गुप्ता, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
--
चार अक्तूबर को होगा गणेश पूजन, निकलेगी झंडी शोभायात्रा
खुदागंज। नगर में रामलीला आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत चार अक्तूबर को रामलीला मैदान पर गणेश पूजन के बाद झंडी शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने यह जानकारी दी। संवाद