फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   report on two vehicle owner

निर्वाचन के लिए गाड़ी न देने पर दो वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमा

Wed, 09 Feb 2022 08:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
report on two vehicle owner
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन कार्य के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर वाहन मालिक हनीफ खान और दिनेश कुमार के खिलाफ सहायक संभागीय अधिकारी की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जनपद में एक हजार छोटे और 650 बसों को लगाया गया। यहां पर पर्याप्त वाहन न होने के कारण पड़ोसी जिले हरदोई से 151 और लखीमपुर से 100 बसों को चुनाव के लिए मांगा गया। इसी क्रम में जनपद के वाहन स्वामियों को तालीमा प्राप्त कर 27 फरवरी को सुबह आठ बजे पुलिस लाइन में गाड़ी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, रोजा थाना क्षेत्र की ई-159-ए रेलवे स्टेशन कालोनी निवासी वाहन स्वामी हनीफ खान ने तामीला प्राप्त होने के बाद भी गाड़ी पुलिस लाइन नहीं भेजी। इसी तरह पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम कुनिया कीरतापुर के दिनेश कुमार ने तामीला प्राप्त करने तक से इनकार कर दिया। निर्वाचन कार्य कार्य में सहयोग नहीं करने पर सहायक संभागीय अधिकारी शांतिभूषण पांडेय ने दोनों वाहन स्वामियों के खिलाफ सदर थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने धारा 160 व 167 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed