{"_id":"6a95db6d1612b07c07026372","slug":"report-on-the-matter-of-councilors-taking-an-oath-sent-to-the-state-office-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-183315-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पार्षदों के कसम खाने के मामले की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पार्षदों के कसम खाने के मामले की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पार्षदों के हाथ में जल लेकर नगर निगम के कार्याें में हिस्सा लेने की कसम खाते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में उपलब्ध कराए गए स्पष्टीकरण की रिपोर्ट बनाकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय भेज दी गई। महानगर अध्यक्ष के अनुसार, प्रदेश कार्यालय से कार्रवाई का इंतजार है। दूसरी ओर पार्षदाें की धड़कन बढ़ गई हैं।
कुछ दिन पहले नगर निगम पार्षदों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वे हाथ में जल लेने व नगर निगम के कामों में हिस्सा बराबर बांटने की कसम खाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक पार्षद की ओर से अभद्र टिप्पणी भी की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पार्षदों के साथ ही भाजपा संगठन की काफी किरकिरी हुई।
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे छह पार्षदों से स्पष्टीकरण तलब किया था। नोटिस के तीन दिन के बाद पार्षदों ने अपना स्पष्टीकरण बंद लिफाफे में संगठन को उपलब्ध कराया। जिसमें वीडियो को एक साल पुराना और 15वें वित्त के कार्यों को बराबर से बांटे जाने का मजाक में कसम खाने का जिक्र किया था। उन्होंने एक विपक्षी पार्षद पर वीडियो बनाकर एआई के माध्यम से बदलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
उनके जवाब आने के बाद भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट को प्रदेश कार्यालय भेज दिया है। वहां से होने वाली कार्रवाई का इंतजार है। इस मामले में कसम लेने वाले पार्षद मीडिया से कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।