फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on former block chief

आरपीएफ सिपाही के साथ मारपीट करने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन पर रिपोर्ट

Mon, 20 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Report on former block chief
शाहजहांपुर। बरेली के फरीदपुर बिलपुर आरपीएफ चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नंदन सिंह ने तिलहर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह उर्फ बूटी, उनके भाई सौरभ सिंह गांधी समेत तीन नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरपीएफ सिपाही को गालियां दीं, मारपीट और तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंदन सिंह ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात लगभग 12 बजे डभौरा रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 334 पर चेकिंग अभियान पर थे। ट्रेन आने की वजह से गेट बंद था। तभी पांच-छह व्यक्ति गेटमैन विनोद कुमार से गेट खेलने के लिए कहने लगे। उसने ट्रेन आने की बात कहते हुए गेट खोलने से मना कर दिया। आरोप है कि सभी ने गेटमैन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। नंदन सिंह ने भी गाड़ी निकलने के बाद गेट खोलने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने नंदन सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी से मारपीट शुरू कर दी। इससे दाहिनी आंख के नीचे व कमर में गुम चोट आई है। उसकी वर्दी के बटन तोड़ दिए, साथ ही नेम प्लेट भी तोड़ दी। रेलवे का सरकारी फोन भी तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख शक्ति कुमार सिंह उर्फ बूटी, सौरभ सिंह गांधी, गनमैन युवराज व तीन-चार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कीहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एक परिचित परिवार कार से जा रहा था। उनकी कार की टक्कर ई-रिक्शा से हुई और रेलवे फाटक पर खरोंच आ गई। तभी गेटमैन और सिपाही ने कार की चाबी निकालते हुए 20 हजार रुपये मांगे थे। हम शादी से लौट रहे थे। उम्मरपुर के लोगों को देखकर वार्ता करने के लिए गए थे। शराब के नशे में सिपाही ने हमसे भी अभद्रता की। हम शिकायत करने की बात कहते हुए चले आए थे। हमने मारपीट नहीं की। सारे आरोप निराधार है। -शक्ति सिंह बूटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed