फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed against six people, including son and advocate of BJP MLA

भाजपा विधायक के बेटा व अधिवक्ता समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six people, including son and advocate of BJP MLA
शाहजहांपुर। भाजपा के ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह व अधिवक्ता मनेंद्र सिंह और गनर समेत छह लोगों के खिलाफ चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने लिखाई है। उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में मारपीट को आमादा होने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के ग्राम करसाही निवासी महेंद्र सिंह यादव भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के जिलाध्यक्ष हैं। महेंद्र सिंह के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह किसी काम से तहसील सदर गए थे। वहां तहसीलदार कार्यालय में भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद सिंह, वकील मनेंद्र सिंह और अरविंद के गनर व तीन-चार साथी पहले से मौजूद थे। उनके अलावा कुछ वकील भी बैठे थे। किसान नेता महेंद्र यादव का आरोप है कि उन्हें देखकर विधायक के बेटे अरविंद ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। कुर्सी से उठकर जूता निकालकर मारने को आमादा हो गए। मगर भीड़ होने के कारण उनके पास तक अरविंद पहुंच नहीं सके। तभी तहसीलदार ने महेंद्र को बाहर जाने के लिए इशारा कर दिया। वह बाहर जाने लगा तो आरोपियों ने रिवाल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इस पर तहसीलदार ने कहा कि यह सब यहां मत करो, जो कुछ करना है बाहर जाकर करो। इसके बाद महेंद्र सिंह ने कोतवाली जाकर तहरीर दे दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने शनिवार सुबह भाकियू नेता महेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने समझाने की कोशिश की। मगर भाकियू कार्यकर्ता रिपोर्ट दर्ज होने से पहले उठने को राजी नहीं हुए। मामला तूल पकड़ता इससे पहले चौक कोतवाली में भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद अधिवक्ता मनेंद्र सिंह, अरविंद के और तीन-चार अज्ञात लोगो के खिलाफ धा रा 147, 352, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने पिपरौला अहमदपुर में जमीन खरीदी है। जिसमें से पांच सौ गज जमीन और 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। इसके लिए मना कर दिया तो ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में हमारी ओर से भी तहरीर दी गई है। पुलिस अपनी जांच करके कार्रवाई करेगी।
मनेंद्र सिंह, अधिवक्ता
दोनों के बीच तहसीलदार कक्ष में कुछ कहासुनी हुई थी। इस पर भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जाचं की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रवीन कुमार, सीओ सिटी
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
कांट क्षेत्र में एक जमीन को लेकर अरविंद सिंह और किसान नेता महेंद्र यादव के बीच अनबन चल रही थी। महेंद्र का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गलत तरीके से ग्राम समाज की जमीन का बैनामा करवा दिया। वह उसका दाखिल खारिज करवाना चाहते थे, जिस पर महेंद्र ने आपत्ति लगा दी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed