फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   report against candidate

प्रधान पद प्रत्याशियों को वोटरों को लुभाना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

Sun, 25 Apr 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
report against candidate
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रधान पद प्रत्याशियों, उनके परिजन और समर्थकों को वोटरों को लुभाना भारी पड़ गया। वोटरों को लुभाने के लिए शराब आदि बांटने पर पुलिस ने प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों, महिला प्रत्याशी के पति और एक प्रत्याशी के भाई और ग्राम पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी समेत कइयों कइयों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधान पद के एक प्रत्याशी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

खुटार थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि गांव महमूदपुर निवासी ब्रजलाल प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। उन्होंने बगैर परमीशन के गांव में बाइक रैली निकाली। इस पर ब्रजलाल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। आचार संहिता के उल्लंघन का दूसरा मामला भीखमपुर गांव निवासी आलोक सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आलोक सिंह की पत्नी प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। वह मतदाताओं को लुटाने के लिए शराब वितरित कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आलोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास थैले में कच्ची शराब के पौवे मिले। इनके अलावा गांव जसवंतनगर में प्रधान पद प्रत्याशी रविंद्र कुमार, गांव कुइयां से ग्राम पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी रोहित के पास 70 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जो मतदाताओं को वितरित करने के लिए लाई गई थी। सभी आरोपियों के खिलाफ आचार संहित के उल्लंघन और आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जलेबी बांटते पकड़ा गया प्रत्याशी का भाई
बंडा। वोटों को लुभाने के लिए प्रधान पद प्रत्याशी का भाई जलेबी बांट रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रत्याशी के भाई और जलेबी बनाने वाले कारीगर को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी और उनके परिजन तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। शनिवार को गांव पिपरिया घासी में प्रधान पद के प्रत्याशी कुलदीप शर्मा का भाई रंजीत जलेबी बनवाकर गांव में वोटरों को बांट रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रंजीत शर्मा और जलेबी बनाने वाले ग्राम देवकली निवासी कारीगर ब्रज बिहारी को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ आचार संहित का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
पोस्टर पर पहले फोटो छपवाया, फिर कालिख पोती
पुवायां। धार्मिक भावनाओं को आहत करने, बलवा, जातिसूचक गाली गलौज करने आदि के आरोप में प्रधान पद के प्रत्याशी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम खांड़ेपुर निवासी रामस्वरूप जौहर ने पुलिस को बताया कि वह भगवान बुद्ध और बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के उपासक हैं। उनके करनापुर के हाकिम अली प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। आरोप है कि हाकिम अली ने चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर में बाबा साहब और भगवान बुद्ध का फोटो छपवा दिया। बाद में पोस्टर पर छपे फोटो को कालिख से पोत दिया गया। इसकी जानकारी होने पर 23 अप्रैल को उन्होंने हाकिम अली से पोस्टर के बारे में पूछा। इस पर हाकिम अली और उनके पक्ष के अफसर अली, सहवाग हुसैन, नौसीफ अली, हाशिम अली ने गाली गलौज करने के साथ पीटने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

शोर मचाने पर लोग जमा हुए तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने रामस्वरूप जौहर की तहरीर के आधार पर प्रत्याशी हाकिम अली और उनके पक्ष के अफसर अली, सहबाग हुसैन, नौसीफ अली, हाशिम अली के खिलाफ बलवा, धार्मिक विश्वासों का अपमान करने, आपराधिक बल प्रयोग, गाली गलौज करने और जान से मारने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed