फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Repair work started on roads dug for laying water supply line

जलापूर्ति लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम होने लगा

Mon, 25 Apr 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Repair work started on roads dug for laying water supply line
शाहजहांपुर में लाल इमली चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की सड़क की हुई मरम्मत - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में लाल इमली चौराहे से रोडवेज क्रॉसिंग की ओर जाने वाली सड़क जल निगम के ठेकेदार ने पाइपलाइन डालने के लिए खोदकर छोड़ दी थी। इससे क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी खबरें अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की गईं। इसका असर दिखाई दिया और खोदी गई सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर में जलनिगम की ओर से जलापूर्ति और सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार द्वारा सड़क को खोदकर पाइपलाइन डाली जा रही है। ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत करवाएं, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। पाइपलाइन डाले जाने के बाद कई दिनों तक सड़क खोदी हुई छोड़ दी जाती हैं। यही हाल लाल इमली चौराहे से रोडवेज के पास वाली रेलवे क्रॉसिंग रोड का भी था।
विज्ञापन

खोदी गई सड़क पर पड़ी मिट्टी दिनभर उड़ती रहती और धूल दुकानों के अंदर पहुंचती। राहगीर और वाहन चालकों को आवागमन में तकलीफ हो रही थी। लोगों की समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। तब जाकर जल निगम के अधिकारियों की नींद टूटी और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए। इसके बाद सड़क की मरम्मत शुरू हो सकी। सड़क की मरम्मत होने से दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed